फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   drains not cleaned

Ayodhya News: नालों की नहीं हुई सफाई, जलभराव करेगा परेशान

Sun, 28 May 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 28 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
drains not cleaned
-साहबगंज क्षेत्र में कूड़े से पटा नाला।
अयोध्या। बारिश में शहर के लोगों को फिर जलभराव से जूझना पड़ सकता है। शहर के नालों की सफाई अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। इनमें अधिकांश नाले गंदगी से पटे हैं। बताया जा रहा है कि सफाई कार्य शुरू होने में अभी करीब एक माह लगेगा। ऐसे में मानसून तय समय पर आ गया तो नाले उफनाएंगे और जलभराव से लोग परेशान होंगे।
विज्ञापन




अयोध्या शहर में 27 बड़े नाले हैं। इनकी सफाई नगर निगम ठेके पर करवाता है। गत वर्ष सफाई के नाम पर कागजी कोरम पूरा किया गया जिसका खामियाजा शहर के लोगों ने भुगता था। बारिश शुरू होते ही पूरे शहर में भारी जलभराव हो गया था। इस बार भी हालात वैसे ही नजर आ रहे हैं। नगर निगम ने अभी तक बड़े नालों की सफाई का टेंडर नहीं करवाया है। नगर निगम के सहायक अभियंता राजपति यादव कहते हैं कि टेंडर की प्रक्रिया अब शुरू हुई है। एक पखवारे से ज्यादा का समय तो टेंडर की प्रक्रिया में ही लग जाएगा। उसके बाद वक्त पर सफाई होना मुश्किल है।
विज्ञापन


उधर, शहर के छोटे नाले-नालियों की सफाई पूरे वर्ष चलती रहती है। इसके लिए 77 सफाई कर्मचारियों का गैंग काम करता है। इसके बावजूद शहर में अधिकांश नाले-नालियों गंदगी से पटे पड़े हैं। इससे जगह-जगह पानी बहाव प्रभावित हो रहा है। हालांकि नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजमणि शुक्ला का मानना है कि नाले-नालियों की सफाई समय पर हो जाएगी। नालों के अवरोध को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के बड़े नालों पर जगह-जगह अवैध निर्माण हो गए हैं। किसी ने दीवार बना ली है तो किसी ने आधे नाले पर निर्माण करा लिया। कई नाले तो ऐसे हैं जो एक जगह दो मीटर चौड़े हैं और आगे जाकर उनकी चौड़ाई एक मीटर भी नहीं बचती। इन नालों के चोक होने की भी यही बड़ी वजह है। कई जगह नालों पर निर्माण की वजह से सफाई ही नहीं होती।



शहर में दर्जनों जगह नाले-नालियां गायब



शहर में जलभराव की सबसे बड़ी वजह सैकड़ों स्थानों पर नाले-नालियों का गायब होना भी है। जिलाधिकारी आवास के आसपास नालियां नहीं रहीं। सिविल लाइंस में ही 20 से अधिक स्थानों पर नाले पट गए हैं। सफाई के अभाव में इन नालों से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। ऐसे में बारिश के दौरान जलनिकासी मुश्किल होगी।








जनौरा के आंदोलन का भी नहीं निकला हल

कुछ माह पूर्व हुई बारिश से जनौरा में भारी जलभराव से परेशान लोगों ने कई दिन तक आंदोलन किया था। इसके बाद नगर निगम ने कच्चा नाला खुदवा कर अस्थायी व्यवस्था कराई। इसके साथ ही पक्के नाले के निर्माण का आश्वासन भी दिया लेकिन अभी तक निर्माण की योजना नहीं बनी। इसके लिए बजट भी नहीं आया है। सहायक अभियंता राजपति यादव कहते हैं कि बजट आने पर नाले का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed