फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dr. Abhay Singh re-appointed principal

डॉ. अभय सिंह दोबारा बनाए गए प्राचार्य

Sun, 19 Dec 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dr. Abhay Singh re-appointed principal
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य पद पर डॉ. अभय कुमार सिंह की दोबारा ताजपोशी हो गई है। रविवार को हुई प्रबंधतंत्र की बैठक में वर्तमान प्राचार्य डॉ. अरविंद सिंह का इस्तीफा मंजूर करते हुए डॉ. अभय सिंह को दोबारा प्राचार्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

सात जनवरी 2021 को वरिष्ठता सूची के आधार पर डॉ. अभय कुमार सिंह को साकेत महाविद्यालय का प्राचार्य नियुक्त किया गया था। उनके प्राचार्य पद के मनोनयन को तत्कालीन प्राचार्य डॉ. नर्वदेश्वर पांडेय ने चुनौती देते हुए उन्हें प्राचार्य पद के अर्ह न होने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

इस बीच करीब 25 साल बाद आयोग से साकेत महाविद्यालय में प्राचार्य पद के लिए डॉ. अरविंद सिंह की 11 नवंबर पर ताजपोशी हुई। विगत 15 दिसंबर को प्राचार्य अरविंद सिंह ने अचानक निजी कारणों से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके इस्तीफे पर अंतिम निर्णय के लिए रविवार को प्रबंधतंत्र की बैठक बुलाई गई थी, बैठक में उनके इस्तीफे को मंजूर करते हुए पूर्व प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह को पुन: प्राचार्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ.अभय सिंह ने दोबारा प्राचार्य बनाए जाने पर कहा कि वे महाविद्यालय की शुचिता कायम रखने में पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगे। बताया कि सोमवार को वे दूसरी बार प्राचार्य का पद ग्रहण करेंगे।

प्राचार्य पद के लिए अर्ह पाए गए डॉ.अभय
प्राचार्य पद के लिए डॉ. नर्वदेश्वर व डॉ. अभय सिंह के बीच चल रहे विवाद का भी पटाक्षेप हो गया है। अवध विश्वविद्यालय ने पूरे मामले की जांच करते हुए अभय सिंह को प्राचार्य पद के लिए अर्ह पाया है। डॉ. नर्वदेश्वर पांडेय की शिकायत पर विवि ने श्रीसिंह के समस्त शोधपत्रों का पुन: निरीक्षण कराया। इसके बाद अभय सिंह को प्राचार्य पद के लिए अर्ह पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed