फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   DOWERY CASE NIKAH

Ayodhya News: दहेज न देने पर निकाह से किया इनकार, केस दर्ज

Sat, 24 Jun 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 24 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
DOWERY CASE NIKAH
तारून, अयोध्या। सगाई के बाद मनचाहा दहेज देने की मांग पूरी न करने पर वर पक्ष ने निकाह करने से इंकार कर दिया। इस मामले में वधू पक्ष की तहरीर पर दूल्हा सहित उसके माता पिता के खिलाफ दहेज अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पाली अचलपुर निवासिनी सफिया बेगम ने बताया है कि उसका निकाह अंबेडकरनगर के थाना इब्राहिमपुर अंतर्गत ग्रामसभा डांडी महमदपुर निवासी मोहम्मद वलीम के साथ 6 माह पूर्व तय हुआ था। 20 अप्रैल को रिवाज के अनुसार लिवास पहनावे की रस्म हुई थी। इसके बाद तीन जून को सगाई हुई। इसमें लाखों रुपये की धनराशि भी खर्च हुई थी।
विज्ञापन




आरोप है कि 18 जून को वर पक्ष के लोगों ने दहेज कम होने का बहाना बन कर शादी को निरस्त कर दिया। काफी मिन्नत के बाद भी जब वर पक्ष वाले निकाह के लिए राजी नही हुए तो वधू पक्ष की तरफ से दहेज मांगने के आरोपी मोहम्मद वलीम, उनकी मां वोहरा एवं पिता शरीफ शाह के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



एटीएम बदलकर खाते से निकाले 57,500 रुपये
जाना बाजार, अयोध्या। एटीएम में पैसा निकालने गए बुजुर्ग का कार्ड बदलकर एक युवक ने उसके खाते से 57,500 रुपये निकाल लिए। थाना क्षेत्र हैदरगंज के रामपुर अहिरौली निवासी रामचंद्र यादव (60) ने बताया कि वह वह अपने बेटे का एटीएम कार्ड लेकर रुपया निकालने कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के खजुराहट गोला बाजार एसबीआई बैंक के एटीएम पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर एक अज्ञात युवक ने मदद के बहाने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और कहा सर्वर खराब है, पैसा निकल नहीं पाएगा। जब वह वापस लौटने लगा तो उनके मोबाइल पर 57,500 रुपये कई बार में खाते से निकाल लेने का मैसेज आने लगा । पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी मुनिराज जी को पत्र देकर की है। पुलिस बैंक खातों के साथ एटीएम की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। संवाद




पैसों के लेनदेन के मामले में एक पर केस
तारुन, अयोध्या। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केशरूआ निवासी राधेश्याम ने पैसों के लेनदेन के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। तहरीर में बताया गया कि शैलेंद्र निवासी ग्राम करौदी थाना हैदरंगज ने उससे वर्ष 2020 में चार लाख रुपये उधार लिए थे। इसमें से दो लाख रुपये खाते में व शेष दो लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से देना थे। आरोपी अब 1.70 लाख रुपये वापस करने के बाद बाकी धनराशि देने में टाल मटोल कर रहा है।


घर में सो रही युवती से छेड़खानी
तारुन, अयोध्या। थाना क्षेत्र स्थित एक ग्राम सभा में घर में सो रही युवती ने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर अश्लील हरकत करने व छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि 21 जून को रात को वह घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान आरोपी अजीत घर में आकर छेडखानी करने लगा। शोर मचाने पर वह भाग निकला। पुलिस छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। संवाद


रुपये व गहनों से भरा बैग लेकर युवक फरार
बीकापुर, अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी पिपरी तिराहे पर प्रयागराज हाईवे के किनारे बाइक सवार दो बदमाश चाय पी रहे एक दंपति का बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 25 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के 35 हजार के जेवरात, बैंक ऑफ बड़ौदा का दो एटीएम कार्ड मौजूद थे। पीड़ित दंपति जेरुआ गांव निवासी सूर्यमणि तिवारी व उनकी पत्नी गीता देवी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। इसमें बताया कि बीते बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे जब वह घर वापस लौट रहे थे तभी इस घटना को अंजाम दिया गया। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। संवाद



किराना स्टोर में लगी आग, 20 लाख का सामान जला

मिल्कीपुर, अयोध्या। तहसील क्षेत्र के कुमारगंज कस्बे में जीवन स्वीट्स एंड बेकरी किराना स्टोर की दुकान में शुक्रवार को आग लगने से लाखों का सामान जल गया। घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रामनगर निवासी विशाल कुमार की कुमारगंज बाजार के खंडासा मोड़ पर जीवन स्वीट एंड बेकरी किराना स्टोर है। शुक्रवार को भोर में अचानक दुकान से धुआं उठता दिखा। थोड़ी ही देर में आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित के अनुसार आग से लगभग 20 लाख रुपये का सामान जल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed