{"_id":"570e8c524f1c1bba5d4a6b54","slug":"double-track-approval-of-ambedkar-nagar-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी से अंबेडकरनगर तक डबल ट्रैक की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी से अंबेडकरनगर तक डबल ट्रैक की मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते जीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल के बाराबंकी से लेकर अम्बेडकर नगर तक रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण किए जाने का प्रस्ताव शासन में भेज दिया गया है। इसकी मंजूरी भी मिल गई है। जल्द ही रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसी के साथ फैजाबाद जंक्शन व अन्य स्टेशनों को भी ऊंचा करके हाईटेक किया जाएगा। स्टेशन के यार्ड को ढाई करोड़ की लागत से रिमाडलिंग किया जाएगा।
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पुतिया ने फैजाबाद स्टेशन के निरीक्षण के दौरान यह बातें कही। वह गाजीपुर में एक ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम में जा रहे थे। गाजीपुर से आनंद नगर तक चलने वाली ट्रेन का उद्घाटन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा करेंगे। उन्होंनेे कहा कि उस कार्यक्रम में शिरकत करने से पूर्व रास्ते में जितने भी स्टेशन हैं, उनका विंडो निरीक्षण किया जा रहा है।
महाप्रबंधक ने कहा कि अम्बेडकरनगर से जफराबाद तक के रेलवे ट्रैक का पहले ही दोहरीकरण किए जाने की मंजूरी मिल गई है। इसका ठेका भी हो गया है। बीच में अम्बेडकरनगर से बाराबंकी तक की सिंगल लाइन बच रही थी। इसकी भी मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन का दोहरीकरण होने के साथ ही सभी स्टेशनों को ऊंचा किया जाएगा।
विज्ञापन
इसी के साथ फैजाबाद स्टेशन को भी उच्चीकृत किया जाएगा। उन्होंनेे कहा कि यार्ड को बेहतर बनाने के लिए ढाई करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों के शेड का विस्तार और प्लेटफार्म को बेहतर बनाया जाएगा।
सांसद ने कुछ प्रस्ताव सुझाए हैं, उस पर भी प्रमुखता से विचार किया जाएगा। इस अवसर पर डीआरएम एके लोहाटी, सीएमआई अजय सिंह, स्टेशन अधीक्षक दिग्वजय कुमार मौजूद रहे।