फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Double layer barricading will be done for the safety of Ram temple

अयोध्या: सुरक्षा के लिए हो रहा डबल लेयर बैरिकेडिंग का निर्माण

Fri, 10 Feb 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 10 Feb 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Double layer barricading will be done for the safety of Ram temple
अयोध्या। रामजन्मभूमि में मंदिर के निर्माण कार्य के साथ-साथ वहां की सुरक्षा का भी खाका तैयार हो रहा है। इसी क्रम में राममंदिर समेत 70 एकड़ अधिग्रहीत परिसर की सुरक्षा के लिए डबल लेयर बैरीकेडिंग का काम भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


मंदिर निर्माण के चलते श्रद्धालुओं की संख्या तीन गुना बढ़ गई है। हर रोज करीब 20 हजार श्रद्धालु रामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं। ऐसे में भक्तों की सुरक्षा एवं सुविधा का प्लान तैयार करने में ट्रस्ट जुटा हुआ है।
विज्ञापन


डबल लेयर बैरीकेडिंग के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा में शांति भवन से लेकर गोकुल भवन के पहले 50 मीटर लंबाई में गहरी नींव खोदी गई। अब नींव भराई का काम भी शुरू हो चुका है। इसके बाद लोहे की बैरीकेडिंग लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम दिशा में पीएसी कैंप के आवास के कारण उनके आवागमन के लिए सिंगल बैरीकेडिंग के साथ छोटा रास्ता भी खोला गया था। सुप्रीम फैसले के बाद रामजन्मभूमि का संपूर्ण परिसर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के हवाले हो गया है। ऐसे में पीएसी को शिफ्ट कर दिया गया है। डबल लेयर बैरीकेडिंग बनने से परिसर की सुरक्षा कड़ी हो जाएगी।
------------------------------
राइट्स इसी महीने सौंपेगा भीड़ नियंत्रण का प्लान
अयोध्या। रामनगरी में श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए भीड़ नियंत्रण का प्लान भी तैयार किया जा रहा है। इसका जिम्मा राइट्स को सौंपा गया है। राइट्स रामजन्मभूमि परिसर व रामनगरी के 14 कोस की परिधि में उमड़ने वाली भीड़ के नियंत्रण का प्लान तैयार कर रही है। इसी माह यह प्लान ट्रस्ट और शासन को सौंप दिया जाएगा।

राइट्स के एक अधिकारी ने बताया कि हमने एक प्रस्ताव बनाया था। जिसे बीते दिनों हुई ट्रस्ट की बैठक में पेश किया गया था। इस प्लान में कुछ संशोधन करने के लिए ट्रस्ट द्वारा सुझाव दिया गया है। अब नए सिरे से सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है। बताया कि एक प्लान रामजन्मभूमि में उमड़ने वाली भीड़ के नियंत्रण का तैयार हो रहा है तो दूसरा प्लान रामनगरी की 14 कोस की परिधि की भीड़ को लेकर है।


पिछले परिक्रमा मेले में 40 लाख भक्तों ने परिक्रमा की थी। मंदिर बनने के बाद यह संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में परिक्रमा पथ पर भीड़ नियंत्रण के लिए क्या किया जाए, इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

अधिकारी का कहना है कि इसके लिए हमने हाल ही में हुए प्रयागराज माघ मेले के भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था का अध्ययन किया है। हमारी एक टीम ने प्रयागराज जाकर इस पार काम किया है। इसके लिए हम देश के बड़े मंदिरों की व्यवस्था का भी अध्ययन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed