{"_id":"624c8cd6a1977803a05d6333","slug":"double-decker-bus-overturned-while-overtaking-on-overbridge-three-killed-16-injured-faizabad-news-lko624759834","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज पर ओवरटेक करते समय पलटी डबल डेकर बस, तीन की मौत, 16 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज पर ओवरटेक करते समय पलटी डबल डेकर बस, तीन की मौत, 16 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। थाना कैंट अंतर्गत अयोध्या-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित मुमताज नगर ओवरब्रिज पर मंगलवार सुबह एक वाहन को ओवरटेक करते समय यात्रियों से भरी डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई और 16 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से एक को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया।
घायलों में छह लोगों को मामूली चोट के चलते प्राथमिक इलाज के बाद जाने दिया गया। शेष नौ का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर डीएम, एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
बस दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रही थी। वहीं, हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया, उन्होंने मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता करने का एलान किया।
दिल्ली की अशोक बस सर्विस की एक डबल डेकर बस सोमवार शाम 70 यात्रियों को लेकर बांसी जनपद सिद्घार्थनगर के लिए निकली थी। बस मंगलवार सुबह करीब 7:45 बजे थाना कैंट अंतर्गत मुमताजनगर पहुंची।
यहां से कुछ दूरी पर स्थित एक ढाबे पर बस रुकी और यात्रियों ने वहां जलपान आदि किया। यहां से रवाना होने पर मुमताजनगर ओवरब्रिज पर एक अज्ञात वाहन को ओवरटेक करते समय बस डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई।
हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वह इसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसा देख स्थानीय लोग पुलिस को सूचना देकर राहत कार्य में जुट गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से बस को सीधा करवाया तो तीन यात्री उसके नीचे दबे हुए मिले। जिनमें दो की मौत हो चुकी थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल था।
घायल की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बस के पिछले हिस्से को तोड़ कर घायलों को बाहर निकाला। बस में सवार 16 घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया।
यहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान गिरजेश पांडेय (25) पुत्र केदारनाथ पांडेय निवासी जीवा थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर, मोहन साहनी (35) पुत्र प्रभु साहनी निवासी गोरैयाडीह थाना मिश्रलिया जनपद सिद्धार्थनगर व रमेश (35) पुत्र सुंदर निवासी हरैया थाना जोगिया जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई।
घटना की सूचना मिलने पर जिला अधिकारी नितीश कुमार, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी व थाना कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। डीएम-एसएसपी ने बाद में जिला अस्पताल जाकर घायलों का हाल चाल लिया।
डीएम ने चिकित्सकों को सभी घायलों का समुचित इलाज करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि बस दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रही थी। इसमें 70 यात्री सवार थे। हादसे में तीन की मौत हुई है, जबकि 16 घायल हुए हैं।
छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। एक को लखनऊ रेफर किया गया है। शेष नौ का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या क्षेत्र में हुए सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने डीएम और एसएसपी को तत्काल मौके पर भेज कर राहत और बचाव कार्य के साथ दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की।
बस सवार ये यात्री हुए घायल
बस में सवार यात्री सिद्धार्थनगर जनपद के निवासी थे। घायलों में अनिता (20) पत्नी ओमप्रकाश निवासी गायघाट थाना उसरा बाजार, ऋषभ त्रिपाठी (22) पुत्र अरविंद निवासी पाला थाना पथरा, प्रवीन कुमार (26) पुत्र ओरी लाल निवासी जीवा थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर, तारा देवी (45), ओमकुमार (12) पुत्र रामकरन, कार्तिक (3) पुत्र बंसराज सभी निवासी पठखौली थाना सोनहा जिला बस्ती, अनिता (29) पत्नी श्रीकृष्ण, अंशिका (14) पुत्री श्रीकृष्ण निवासी टेढ़िया थाना शोहरत, धीशूराम (56) पुत्र खरगू निवासी भैसहवा थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर व पंचराम (52) पुत्र स्व धनराज निवासी पिपरपतिया थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
इनमें पंचराम की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजे गए लोगों में दिनेश यादव (19) पुत्र सुंदर निवासी हरैया थाना जोगिया, छेदी प्रसाद (40) पुत्र रामअचल निवासी बिनैका, श्रीकृष्णा (33) पुत्र नंदलाल, कुसुम (06) पुत्री श्रीकृष्णा निवासी टेढ़िया टोला थाना शोहरतगढ़, शिवम पुत्र ओमप्रकाश निवासी गायघाट थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर व रामबचन पुत्र जैसुुराम निवासी पठखौली जनपद बस्ती शामिल हैं।