फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   DOSO seeks clarification from the supply inspector

डोएसओ ने पूर्ति निरीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 18 Feb 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
DOSO seeks clarification from the supply inspector
अयोध्या। मिल्कीपुर ब्लॉक क्षेत्र के अस्थना गांव निवासी महिला के राशन कार्ड में पति और मां के नाम की जगह अपशब्द फीड होने के मामले में जिला आपूर्ति अधिकारी अभिनव सिंह ने मिल्कीपुर आपूर्ति निरीक्षक लालमणि से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

वहीं आपूर्ति निरीक्षक मिल्कीपुर लालमणि ने ऑनलाइन फीडिंग करने वाले जन सेवा केंद्र संचालकों की खोजबीन शुरू कर दी है। आपूर्ति निरीक्षक मिल्कीपुर ने पीड़ित महिला के घर पहुंचकर उसका डिलीट किया गया राशन कार्ड फिर बनाए के लिए आवश्यक कागजात लिए।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत अस्थना के पात्र गृहस्थी राशन कार्ड सूची में क्रमांक 266 पर राशन कार्ड संख्या 2177 4040 1034 महिला नारायन देई के नाम दर्ज था। महिला का आरोप है कि पहले उसके राशन कार्ड से इकलौते बेटे का नाम काट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उपरांत उसके पति और मां के नाम के स्थान पर अपशब्द फीड कर दिया गया था। उसको इसकी जानकारी गांव के कुछ लोगों द्वारा दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही आपूर्ति निरीक्षक मिल्कीपुर लालमणि द्वारा उपरोक्त राशन कार्ड पात्रता सूची से डिलीट करवा दिया गया था।
‘अमर उजाला’ ने मामलेे को गुरुवार के अंक प्रमुखता सेेे उजागर किया तब आपूर्ति निरीक्षक मिल्कीपुर पीड़ित महिला के घर पहुंचे उन्होंने महिला नारायनदेई से राशन कार्ड बनाए जाने में आवश्यक कागजात प्राप्त किए।

जिला आपूर्ति अधिकारी अभिनव सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मिल्कीपुर आपूर्ति निरीक्षक से प्रकरण को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण का जवाब मिलते के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed