फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   donation ram path gate

Ayodhya News: तोरण द्वार के लिए व्यवसायी ने किया ढाई करोड़ का दान

Thu, 29 Jun 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 29 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
donation ram path gate
अयोध्या। अमेठी के मेसर्स राजेश मसाला के सीएमडी व प्रतिष्ठित व्यवसायी राजेश अग्रहरि ने बुधवार को मंडलायुक्त से मिलकर तोरण द्वार के लिए ढाई करोड़ रुपये का दान देकर निर्माण कराने की घोषणा की।
विज्ञापन

श्रीरामजन्म भूमि मन्दिर अयोध्या के विकास के लिए रामपथ, धर्म पथ और अन्य महत्वपूर्ण पथों पर प्रत्येक इंट्री स्थलों के लिए बनाए जा रहे तोरण द्वारों के लिए यथा क्षमतानुसार स्वेच्छा से धनराशि दान करने की अपील मंडलायुक्त ने बीते दिनों की थी। इसी के क्रम व्यवसायी ने यह दान देने की घोषणा की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने इस अवसर पर अपने कार्यालय में व्यवसायी राजेश अग्रहरि को श्री राम मंदिर का मोमेंटो, अंगवस्त्रम एवं फूूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस पुनीत कार्य के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त उद्योग एचपी सिंह, उपायुक्त उद्योग शिवानी सिंह बाराबंकी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन फर्मों के लिए सहमति पत्र जारी
स्वागत समारोह के बाद एलओसी (लेटर ऑफ कंफर्ट/सहमति पत्र) निर्गत इकाईयों के द्वितीय चरण की बैठक हुई। इसमें मेसर्स नेचर पोलीप्लास्ट दारापुर, नवाबगंज, बाराबंकी को 50 लाख रूपये, मे. गोयल एलाइड इंडस्ट्रीज दारापुर, नवाबगंज, बाराबंकी को 28.25 लाख रूपये और मे. अंकुर ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स कुर्सी रोड बाराबंकी को 3.65 लाख रुपये कैपिटल इंट्रेस्ट सब्सिडी कमिश्नर/मंडलीय स्वीकृति समिति से प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed