फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Doctor and patients made mortgages

डॉक्टर व मरीजों को बनाया बंधक

Fri, 23 Jun 2017 11:10 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Fri, 23 Jun 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Doctor and patients made mortgages
हैरिंग्टनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अपनी माँगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करतीं आशा बहुएं। - फोटो : अमर उजाला
हैरिंग्टनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी मांगों को लेकर आशा बहुओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मांगें न माने जाने से गुस्साई स्वास्थ्य वर्करों ने मरीज देख रहे डॉक्टर व मरीजों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया। उस समय कमरे में कैद एक हाई ब्लडप्रेशर मरीज की तबीयत बिगड़ गई। बाद में पुलिस पहुंची तब जाकर ताला खुला।   
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर करीब 11 बजे हैरिंग्टनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा बहुओं ने पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मांगे पूरी न होने से गुस्साई स्वास्थ्य वर्करों ने स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी सहित डॉक्टरों के कक्ष में ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


बताया गया कि उस समय ओपीडी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीएन द्विवेदी मरीजों को देख रहे थे। जहां पहुंची आशा बहुओं ने बाहर से दरवाजा बंद करके ताला जड़ दिया। लगभग आधे घंटे तक आशा बहुएं अस्पताल में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन करती रहीं और ओपीडी के अंदर दवा लेने के लिए मरीज छटपटाते रहे। ताला बंद होने से अंदर फंसे एक हाई ब्लड प्रेशर मरीज की हालत बिगड़ गई। बाद में डॉक्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो समझा-बुझाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन करने वाली आशा बहुओं ने बताया कि हमारे साथ अस्पताल प्रशासन सौतेला व्यवहार कर रहा है। पूरा कार्य करने के बाद भी वाजिब मजदूरी नहीं मिल रही है। ग्राम गयासुद्दीनपुर की आशा बहू सुमन पांडे ने बताया कि हम लोगों को कई महीने से डिलीवरी चार्ज के रूप में मिलने वाली राशि, टीकाकरण का चार्ज सहित कई अन्य कमीशन नहीं मिल रहे हैं। जो मिलता भी है उसकी आधी धनराशि काट कर दिया जाता है। इसी के साथ लाभार्थियों को 1400 रुपए मिलने वाला मातृत्व लाभ भी काफी दिनों से नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed