{"_id":"5734c9054f1c1b47179198e2","slug":"do-not-mind-if-elderly-abuse-azam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग अगर अपशब्द बोलें तो बुरा न मानना : आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग अगर अपशब्द बोलें तो बुरा न मानना : आजम
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 12 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
पटरंगा में लोगों को संबोधित करते मंत्री आजम खान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग (जईफ) अगर अपशब्द बोले तो बुरा नहीं मानना चाहिए। गवर्नर भी जईफ हैं। हम वसूलों पर कायम रहें, एकता बनाए रखें, बच्चों को तालीम दिलाएं और छोटी बातों के लिए नाराज न हों तो संविधान खत्म होने की मंशा रखने वालों को कामयाब नहीं होने दे सकते।
यह बातें नगर विकास मंत्री मो. आजम खान ने गुरुवार को ग्राम मखदूमपुर में एक कार्यक्रम में कही। वे यहां दारुल उलूम जामिया एनुैल मोमिनीन सैयदा हफ्जा में दस्तार बंदी के मेहमाने खुसुसी के तौर पर बोल रहे थे।
आजम ने कहा कि राम, सीता व कृष्ण की तौहीन नहीं कर सकते। मंदिर-गुरुद्वारे आबाद रहें और मस्जिद बर्बाद न करें। मुल्क के साथ दुश्मनी मत करो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के बादशाह ऐसे हैं जिन्होंने अपनी बीबी को अपने घर में आज तक घुसने नहीं दिया।
विज्ञापन
इससेे देश के बच्चों में क्या संदेश जाएगा। कहा कि सही बातों की आप निशानदेही न करोगे तो गलत बातों का कुतुबमिनार बन जाएगा। बोले सियासत का चलन हो गया है कि जो जितना झूठ बोलता है, उतनी ही कामयाबी होती है। डिग्री नकली होती है और असली की बात करते हैं।
बराक ओबामा और मोदी दोनों लंगोटिया यार हैं, जिसका बुरा संदेश कौम पर जाता है। आजम ने कहा कि साध्वी निरंजन मुझसे घृणा करतीं है, मैं उनसे प्यार करता हूं, जिस तरह बाप-बेटी से प्यार करता है, उसी तरह से प्यार करते हैं। कहा कि अल्लाह मायूस नहीं करता है।
मायावती ने बुलडोजर चलवाया था, आज कहां है सबको पता चल गया है। कहा कि आगामी चुनाव में जीत नहीं दिलाई तो बुलडोजर चल रहा होगा और आपके बीच नहीं आ पाएंगे। इसके पहले आजम खान का जोरदार खैरमखदम हुआ।
उनका स्वागत रानीमऊ चौराहे पर अब्बास अली जैदी, पूर्व विधायक जिलाध्यक्ष जयशंकर पांडेय, हाजी आफाक अहमद खान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया। कार्यक्रम स्थल पर खान एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शादाब खान, असलम पठान, शमशुल शेख, शाह मसूद हयात गजाली, मोबीन खान शामिल रहे।