फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   District plan could not be finalized even after three months

तीन महीने बाद भी नहीं फाइनल हो पाई जिला योजना

Thu, 07 Jul 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
District plan could not be finalized even after three months
अयोध्या। वित्तीय साल के तीन महीने बीत गए, लेकिन जिला योजना अब तक फाइनल नहीं हो पाई है। इसका कारण अब तक जिले के प्रभारी मंत्री का न होना है। चालू वित्तीय वर्ष के लिए जिले के लिए जिला योजना की धनराशि 40 अरब 46 लाख रखी गई है।
विज्ञापन

जिला योजना के तहत के कराए जाने वाले कार्यों की शुरूआत नए वित्तीय वर्ष के साथ ही मानी जाती है। इसीलिए वित्तीय वर्ष की समाप्त होने से पहले ही दिसंबर-जनवरी में ही नए वित्तीय वर्ष की जिला योजना को तैयार किए जाने के निर्देश जारी कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन

व्यवस्था यह है कि जिला योजना में सभी विभागों के साथ ही नगर पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों, जिला पंचायत से अगले वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव मांगे जाते हैं। इनका एकत्रीकरण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक कटौती करके इनको तैयार किया जाता है। जिला योजना को अंतिम रूप देने के लिए जिला योजना समिति की बैठक की जाती है। इसकी अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री करते हैं।
पिछले कई वर्षों से ऐसा ही होता रहा है। इस बैठक में विभिन्न विभागों के लिए प्रस्तावित कार्यों के साथ ही बजट को लेकर चर्चा किए जाने की व्यवस्था है। समिति जिले के बेहतर विकास के लिए विभाग व पंचायतों के लिए प्रस्ताव को अंतिम रूप देती है।
जिला योजना में केंद्र और राज्य सेक्टर की विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को भी शामिल किया जाता है। जिला योजना समिति की बैठक के बाद इसे अनुमोदन के लिए शासन को भेजा जाता है।

इसके बाद धन आवंटन के साथ प्रस्तावित कार्य किए जाते हैं। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जिला योजना की तैयारी लगभग पूरी है। प्रभारी मंत्री न होने से फिलहाल बैठक नहीं हो पाई है। न ही अब तक शासन से कोई निर्देश ही प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed