फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Disruption of water supply in railway station

रेलवे स्टेशन की जलापूर्ति ठप, हंगामा

Wed, 08 Feb 2017 11:27 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Wed, 08 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Disruption of water supply in railway station
रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर पानी न आने से परेशान यात्री (बायें) और वाटर वेडिंग मशीन पर पानी न होने से निराश लौटता गोरखपुर का राम प्रकाश। - फोटो : अमर उजाला
रेलवे की मुख्य पाइप लाइन फट जाने से मॉडल रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे तक जलापूर्ति ठप रही। पानी न आने से हाहाकार मचा रहा। कोचों में पानी भरने के लिए लगे वाटर हाइडेंट सूखे रहे। यात्रियों को सस्ते में प्यूरीफाई पानी देने की वाटर वेंडिंग मशीनें भी ठप हो गयीं।
विज्ञापन


मंगलवार की रात में 11:55 बजे फैजाबाद से मुंबई जाने वाली ट्रेन में पानी नहीं भरा जा सका तो बेहाल यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। बुधवार की दोपहर में प्लेटफार्म दो को छोड़ शेष का पानी चालू हो गया है। गुरुवार से जलापूर्ति पूरी तरह दुरुस्त होने की बात रेलवे प्रशासन ने कही है। 
विज्ञापन


समूचे रेलवे स्टेशन को पानी पहुंचाने वाली मुख्य पानी कई जगह फट जाने से यात्रियों को पेयजल के प्वाइंटों समेत ट्रेनों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। मंगलवार दिन में जैसै-तैसे काम चला, मगर शाम से हालात विस्फोटक होते गए। कुल 40 ट्रेनों के यात्री प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाटर वेंडिंग मशीनें, पेयजल की टोंटियां और प्लेटफार्मों के वाटर हाइडेंट सूख गये। वाशिंग लाइन की कोचों में तो पानी भरा जा रहा था, लेकिन प्लेटफार्म से गुजरने वाली ट्रेनों के कोचों में पानी नहीं भरा जा सका। मंगलवार की शाम को छह बजे के करीब एक नंबर प्लेटफार्म और वाटर हाइडेंट का पानी बहाल हुआ।

मध्य रात्रि के करीब मुंबई जाने वाली ट्रेन पर बैठने के लिए यात्रियों को टोटियों, वेंडिंग मशीनों और कई कोचों में पानी नहीं मिला तो यात्रियों का सब्र जवाब दे गया। यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। किसी तरह अधिकारी व इंजीनियर विभाग के जेई ने स्थिति संभाली, एक नंबर से खाली कोचों में कुछ पानी भरा गया और ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।


बुधवार को दोपहर तक हालात बेहद खराब रहे। किसी तरह दोपहर बाद दो नंबर प्लेटफार्म को छोड़ पूरे स्टेशन का पानी बहाल हो गया। इसके बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। यात्री वाटर हाइडेंटों, पाइपों से बहते पानी भरते नजर आये। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed