{"_id":"5974dc574f1c1b36488b45c1","slug":"dipping-the-child-while-bathing-in-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में नहाते समय बालक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में नहाते समय बालक डूबा
फैजाबाद
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
डूबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कुमारगंज क्षेत्र के धनैचा पूरे मेलथुआ गांव में तालाब में नहाते समय दस वर्षीय बालक की डूब कर मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी बुद्धिराम यादव का पुत्र सूरज (10) रविवार की दोपहर अपने साथियों के साथ, गांव के दक्षिण स्थित अमिलहवा तालाब में नहाने गया था।
सभी साथी तालाब के किनारे नहा रहे थे, लेकिन सूरज बीच तालाब में पहुंच गया। पानी अधिक होने से वह डूब गया। सूरज को डूबता देख अन्य साथियों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर भैंस चरा रहे चरवाहों ने तालाब में घुसकर बालक को बाहर निकाला।
आनन-फानन में परिवारीजनों ने उसे कुमारगंज बाजार के एक निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष कुमारगंज नीरज राय ने बताया कि परिवारीजनों की तरफ से कोई जानकारी या तहरीर नहीं दी गई, जानकारी मिलने पर पुलिस भेजी गई थी।