{"_id":"6578a38e7ee642a78f03eda2","slug":"dignity-of-kshirsagar-will-return-it-will-get-relief-from-waterlogging-faizabad-news-c-97-1-ayo1002-7025-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: क्षीरसागर की लौटेगी गरिमा, जलभराव से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: क्षीरसागर की लौटेगी गरिमा, जलभराव से मिलेगी निजात
Tue, 12 Dec 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामनगरी के पौराणिक कुंड क्षीरसागर की न सिर्फ गौरव-गरिमा लौटेगी बल्कि कुंड के आस-पास स्थित कॉलोनी के लोगों को जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी। प्रदेश सरकार ने कुंड के जीर्णोद्धार और पंपिंग स्टेशन आदि की स्थापना के लिए करीब 34 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की है। पहले चरण में 13 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है।
पौराणिक महत्व वाला क्षीरसागर कुंड क्षीरेश्वरनाथ मंदिर के ठीक पीछे स्थित है। दो तीन साल पहले भूमाफियाओं की नजर इस कुंड पर पड़ गई और इसे पाटने की कोशिश की जाने लगी। शिकायत के बाद नगर निगम व विकास प्राधिकरण सक्रिय हुआ और कुंड की पैमाइश कराई गई। साथ ही कुंड की जमीन पर अतिक्रमण कर बने कुछ भवनों को सील भी किया गया। विकास प्राधिकरण ने 11 अक्तूबर को वर्षा जल निकासी के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए प्रेषित किया था। अब शासन ने इस योजना को स्वीकृति दे दी है। हर साल बारिश में यह कुंड उफना जाता है। इससे करीब पांच सौ घरों में पानी भर जाता है।
अब लाल डिग्गी तालाब की तर्ज पर इसका वैभव लौटेगा। यहां वाटर रिचार्जिंग की व्यवस्था की जाएगी। पंपिंग स्टेशन की स्थापना होगी। कुंड को आकर्षक बनाने के लिए यहां हरियाली विकसित की जाएगी। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि जल्द ही कुंड के सुंदरीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।