{"_id":"5f0b240e8ebc3e6352058b94","slug":"died-faizabad-news-lko5303918121","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में भरे पानी में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में भरे पानी में मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर। घर से नित्यक्रिया के लिए गए एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पानी से लबालब गड्ढे में मिला। मृतक के शरीर पर खरोंच व चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, उसकी चार बहनें थीं।
कुशहा शिवतर निवासी भगवानदीन (20) पुत्र सोमई रविवार सुबह नित्यक्रिया के लिए गया था। काफी देर तक वापस न आने पर परिवारीजन ढूंढने गए तो युवक पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला। गड्ढे से बाहर निकालकर परिवारीजन उसे सीएचसी बीकापुर ले आए।
इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. दीपक सिंह ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। उसकी मां दुखना देवी ने बताया कि मृतक भगवानदीन उनका इकलौता पुत्र था। चार बहनों के बीच में अकेला भाई था। चारों बहन की शादी हो चुकी है जबकि वह अभी अविवाहित था।
विज्ञापन
उसके पिता की मौत करीब 15 वर्ष पूर्व हो चुकी है। कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक के शरीर पर खरोंच और चोट के निशान भी पाए गए हैं। बताया कि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।