{"_id":"5e4ec4438ebc3ef29956767e","slug":"died-faizabad-news-lko5096611127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल पर चढ़े युवक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल पर चढ़े युवक की करंट से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारुन। कमला विकास नगर में गुरुवार को विद्युत पोल पर लाउडस्पीकर बांधने चढ़ा युवक करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम है।
कमला विकासनगर में स्थापित शिवमंदिर पर महाशिवरात्रि को भंडारे का आयोजन व भगवान शिव के मंत्रों का जाप किया जाता है। शिवरात्रि पर्व को लेकर नसरतपुर का रहने वाला लाल बहादुर (28) पुत्र जिया लाल हाईटेंशन लाइन के खंभे पर लाउडस्पीकर बांधने के लिए चढ़ा।
वह बिजली की चपेट में आकर जमीन पर गिर गया। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन ले गए। अस्पताल पर मौजूद डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। बताया गया कि मृतक बाजार के एक व्यवसायी का ट्रैक्टर चलाता था। इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के आठ और दो वर्ष के दो बच्चे है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्र का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।