फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dharamshala and house collapses, injuring couple

धर्मशाला व मकान धराशायी, दंपती घायल

Sun, 17 Jul 2016 10:34 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 17 Jul 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Dharamshala and house collapses, injuring couple
रविवार को सहादतगंज स्थित धर्मशाला का कमरा बारिश के दौरान ढह जाने के बाद ईंट हटाते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
मानसून की बारिश का जर्जर इमारतों पर कहर शुरू हो गया है। रविवार को शहर के सहादतगंज क्षेत्र में एक धर्मशाला का ढांचा और दालमंडी इलाके में समाचार पत्र विक्रेता का मकान ढह गया है। धर्मशाला के मलबेे में दबकर एक रह एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मलबे से दोनों को निकाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


कैंट थानाक्षेत्र के सहादतगंज में पुरानी द्वारिका प्रसाद धर्मशाला स्थित है। धर्मशाला जर्जर हो चुकी है। इसी धर्मशाला में ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले 52 वर्षीय ओम प्रकाश मोदनवाल अपनी पत्नी 48 वर्षीय सावित्री देवी व पुत्री किरन के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


रविवार की सुबह बरसात थमने के बाद उनकी पुत्री बाहर बैठी थी, जबकि ओम प्रकाश व उनकी पत्नी सावित्री धर्मशाला स्थित कमरे में थीं। इसी बीच दोपहर बाद जर्जर धर्मशाला ढहने लगी और भरभराकर छत समेत दीवारें जमींदोज हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर बैठी किरन ने माजरा देख हल्ला मचाई तो लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर बचाव व राहत में जुट गये। मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकाला। तब तक एसपी सिटी संकल्प शर्मा, सीओ सिटी डॉ. राकेश तिवारी व इलाकाई पुलिस तथा एंबुलेंस भी पहुंच गई।

घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किरन ने बताया कि उनका परिवार साढ़े तीन दशक से धर्मशाला के कमरे में रहता है। जर्जर होने के चलते धर्मशाला ढह गई और मां-बाप चपेट में आ गये। कमरे में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

वहीं नगर कोतवाली क्षेत्र के दालमंडी मोहल्ले में रविवार की सुबह सवा नौ बजे एक जर्जर मकान ढह गया। गनीमत यह रही कि किसी को चोट नहीं आई। मकान समाचार पत्र विक्रेता सरजू प्रसाद का बताया गया है। उसने जर्जर मकान के सामने ही एक टिन शेड डाल रखा है। हादसे के समय परिवार के लोग टिन शेड में थे।

बीकापुर में स्कूल की चारदीवारी गिरी : बारिश से शनिवार की रात पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुरभगन बीकापुर की बाउंड्रीवाल ढह गई। विद्यालय परिसर में लगा पेड़ भी बरसात की वजह से गिर गया।


एसडीम बीकापुर अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल रामचंद्र कन्नौजिया व खंड शिक्षा अधिकारी कमला प्रसाद प्रजापति ने बताया कि विद्यालय की चहारदीवारी और पेड़ के अलावा किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed