फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Devotees will soon get the facility of keeping goods in Ramjanmabhoomi

रामजन्मभूमि में भक्तों को जल्द मिलेगी सामान रखने की सुविधा

Sun, 16 Oct 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Devotees will soon get the facility of keeping goods in Ramjanmabhoomi
अयोध्या-श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण समिति की बैठक में मौजूद निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपें? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक रविवार को शुरू हुई। समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र रविवार सुबह नौ बजे रामजन्म भूमि परिसर पहुंचे और मंदिर निर्माण का कार्य देखा।
विज्ञापन

इसके बाद इंजीनियरों व ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ एलएंडटी के ऑफिस में बैठक की। बैठक में मंदिर निर्माण के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। भक्तों के लिए सुविधाएं विकसित करने का काम भी तेज करने का प्लान बना।
विज्ञापन

ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि परिसर में जल्द ही भक्तों को अपना सामान रखने की सुविधा मिलने लगेगी। समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने सबसे पहले निर्माणाधीन गर्भगृह स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरों ने उन्हें बताया कि गर्भगृह का करीब 15 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। करीब 500 पत्थर गर्भगृह में अब तक बिछाए जा चुके हैं। एलएंडटी के कार्यालय में इंजीनियरों ने नृपेंद्र मिश्र व ट्रस्ट के पदाधिकारियों के समक्ष अब तक हुए कार्यों का विवरण प्रजेंटेशन के जरिए दिया।
ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि बैठक में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई साथ ही भावी योजनाओं का प्लान तैयार किया गया है। बैठक में बारिश से प्रभावित हुए सुरक्षा दीवार के काम की गति बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई।
राममंदिर के गर्भगृह का निर्माण कार्य तय समय सीमा दिसंबर 2023 तक पूरा हो सके इसके लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाने पर भी मंथन किया गया है। अभी रामजन्मभूमि परिसर में करीब 500 मजूदर/इंजीनियर मंदिर को आकार देने में जुटे हैं।
डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि रामजन्मभूमि परिसर में सबसे पहले भक्तों के सामान आदि रखने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए दर्शन मार्ग पर चेकिंग प्वॉइंट बनाया जाएगा। जहां भक्तों के सामान की जांच की जाएगी।

इसके बाद अमानती घर में सुरक्षित रखा जाएगा। निकट भविष्य में जूता-चप्पल रखने की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा राममंदिर के चारों दिशाओं में एक किमी. तक बनने वाले परकोटा का काम भी जल्द शुरू करने को लेकर रणनीति बनी है। बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि सहित कार्यदाई संस्था ट्रस्ट, एलएंडटी व टाटा के इंजीनियर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed