फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Devotees will get prasad not in the sanctum sanctorum but in the park.

Ayodhya News: भक्तों को गर्भगृह में नहीं, परकोटे में मिलेगा प्रसाद

Mon, 11 Dec 2023 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Devotees will get prasad not in the sanctum sanctorum but in the park.
अयोध्या। राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक रविवार को समाप्त हुई। बैठक में तय किया गया है कि मंदिर के उद्घाटन के बाद भीड़ नियंत्रण को लेकर प्रसाद वितरण परकोटे में किया जाएगा। अभी अस्थायी मंदिर में गर्भगृह में ही भक्तों को प्रसाद बांटा जाता है, लेकिन जब मंदिर खुलेगा तो रोजाना एक से डेढ़ लाख भक्त दर्शन करेंगे। ऐसे में गर्भगृह में प्रसाद वितरण किए जाने पर अव्यवस्था होगी, भीड़ नियंत्रण में भी समस्या होगी।
विज्ञापन

बैठक में नृपेंद्र मिश्र ने कार्यदायी संस्था को प्रथम फेज के सभी कार्य 31 दिसंबर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया है। बैठक के बाद राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि भक्त सिंहद्वार से जैसे ही प्रवेश करेंगे तो भगवान की दिव्य छवि के दर्शन होने लगेंगे। दर्शन करते हुए 320 फीट अंदर प्रवेश करेंगे और भगवान के सामने सिर नवाकर बायीं तरफ घूमेंगे और बाहर निकलेंगे। बाहर निकलने पर परकोटे के पास पहुंचेंगे, वहां प्रसाद मिलेगा। फिर यदि कुबेर टीला जाने के लिए अनुमति ली है तो वहां जा सकेंगे, पीएफसी जाकर सामान लेकर बाहर निकलेंगे। नए मंदिर में परकोटे में प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. अनिल ने कहा कि सभी को प्रसाद मिल सके ऐसी व्यवस्था ट्रस्ट ने बनाई है। ट्रस्ट की ओर से तो प्रसाद वितरण होगा ही, अन्य भक्त भी अपनी सुविधा से प्रसाद वितरण की व्यवस्था कर रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा का प्रसाद फरवरी के अंत तक अयोध्या आने वाले सभी भक्तों को बांटा जाएगा। अन्य योजनाओं की प्रगति बताते हुए कहा परिसर के अंदर सभी सड़कों का एक साथ निर्माण चल रहा है। रिंग रोड की तर्ज पर चारों दिशाओं में सड़कों का निर्माण हो रहा है। कुबेर टीला की साज-सज्जा के लिए जीएमआर कंपनी तेजी से काम कर रही है। कुबेर टीला, अंगद टीला के प्रवेश मार्ग की सज्जा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिसंबर तक तैयार हो जाएगा यात्री सुविधा केंद्र
डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि नृपेंद्र मिश्र ने यात्री सुविधा केंद्र का भी निरीक्षण किया है। यहां भक्त छोटे बैग लेकर जा सकेंगे। यहां जूता-चप्पल व सामान रखने की व्यवस्था होगी। भूतल का काम पूरा हो चुका है 15 दिसंबर से यहां लॉकर फिट होना शुरू हो जाएंगे। एक जनवरी से इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी जाएगी।

नृपेंद्र ने पूछा..आपको अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं ?
राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने दूसरे दिन की बैठक से पहले रामजन्मभूमि पथ का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रवेश द्वार, केनोपी, सुरक्षा उपकरण लगाने के कामों की प्रगति जानी। 31 दिसंबर तक इस मार्ग को सुसज्जित कर लेने का निर्देश दिया। इस दौरान रामलला के दर्शनार्थियों से बातचीत भी की। पूछा कि आपको अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं कि नहीं। श्रद्धालुओं ने निर्माण कार्यों की सराहना की कहा भव्य मंदिर के साथ दिव्य अयोध्या का निर्माण हो रहा है।


ट्रस्ट ने जारी की मंदिर निर्माण की तस्वीरें
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रविवार को मंदिर निर्माण की नई तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरों में मंदिर की अद्भुत स्थापत्य कला की झलक दिख रही है। राममंदिर के गुंबद में शानदार नक्काशी की गई है। यह मंदिर की भव्यता को बढ़ा रहा है। प्रत्येक कर्व पर देवी-देवताओं की तस्वीरें अंकित की गई हैं। ट्रस्ट का दावा है कि पत्थरों पर उकेरी गई आकृतियां सदियों तक खराब नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed