फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Devotees will be able to spend the night in night shelters if they do not find shelter in hotels and lodges

Ayodhya News: होटल-लॉज में न मिली पनाह तो रैन बसेरों में भी रात गुजार सकेंगे श्रद्धालु

Sun, 03 Dec 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 03 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Devotees will be able to spend the night in night shelters if they do not find shelter in hotels and lodges
सतीश पाठक
विज्ञापन

अयोध्या। श्रीराम लला के गर्भगृह में विराजमान होने के स्वर्णिम पलों के गवाह बनने रामनगरी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को यदि होटल-लॉज व धर्मशालाओं में पनाह न मिली, तब भी उनके समक्ष रात गुजारने का संकट नहीं होगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन आधुनिक सुविधाओं से युक्त पांच हजार की क्षमता का रैन बसेरा बनाने की तैयारी में है। अन्य तमाम तैयारियां भी वृहद् स्तर पर की जा रही हैं। शीघ्र ही धरातल पर उतरने के दावे किए जा रहे हैं।
श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है, आयोजन को भव्यतम स्वरूप देने की हर संभव कोशिश की जा रही है। 22 जनवरी को होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनने के लिए अभी से जिले के होटलों में बुकिंग शुरू हो चुकी है। मौजूदा समय में करीब चार हजार कमरे विभिन्न होटल, लॉज व धर्मशालाओं में बुक हो चुके हैं। ऐसे में 21-22 जनवरी को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या में रात गुजारना टेढ़ी खीर साबित हो सकता है।
विज्ञापन

इसके पूर्वानुमान से प्रशासन अलर्ट है। इसके लिए नगर निगम वृहद स्तर पर तैयारियां करने लगा है। रामनगरी के विभिन्न इलाकों में पांच हजार लोगों के ठहरने के लिए रैन बसेरे बनाए जाएंगे। इनमें बिस्तर के साथ-साथ शौचालय, पेयजल आदि का इंतजाम किया जाएगा। रामनगरी में अलग-अलग स्थानों पर डेढ़ हजार शौचालय बनाए जाएंगे। इनमें 30 मोबाइल टॉयलेट होंगे। अयोध्या-फैजाबाद के सफाईकर्मियों के अलावा डेढ़ हजार अतिरिक्त सफाईकर्मी तैनात होंगे, जो तमाम आधुनिक सफाई की मशीनों से अयोध्या शहर को चमाचम बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर 25 ऐसे केंद्र बनेंगे, जो लोगों से पूछेंगे मैं आपकी क्या सहायता कर सकता हूं? यहां 24 घंटे वॉकी-टॉकी से लैस कर्मचारी तैनात होंगे। इसका टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा। यहीं पर लोगों के प्राथमिक उपचार के इंतजाम भी होंगे। 50 मेला सारथी भी अलग-अलग जगहों पर तैनात होंगे, जो लोगों की विभिन्न प्रकार से सहायता करेंगे। जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करके नगर निगम इन तैयारियों को तेजी से पूर्ण करने में जुटा है। शीघ्र ही इनके धरातल पर उतरने की भी उम्मीद है।


प्राण प्रतिष्ठा को भव्यतापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर निगम प्रयासरत है। इसे लेकर तमाम तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक फुलप्रूफ योजना नगर निगम ने बनाई है।
-अरुण कुमार गुप्ता, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed