फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Devotees were overwhelmed by coming to Ayodhya, announced Jai Shri Ram

अयोध्या आकर अभिभूत हुए श्रद्धालु, जय श्रीराम का किया उद्घोष

Wed, 22 Jun 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Devotees were overwhelmed by coming to Ayodhya, announced Jai Shri Ram
अयोध्या-रेलवेस्टेशन पर भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से पहुंचे यात्रियों का प्रस्तुति देकर स्वागत करत? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। भारतीय रेल द्वारा चलाई गई पहली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (श्री रामायण यात्रा) बुधवार सुबह 533 श्रद्धालुओं को लेकर अपने पहले पड़ाव पर अयोध्या पहुुंची। इनमें से अधिकांश पहली बार अयोध्या आए थे।
विज्ञापन

अयोध्या पहुंचकर वह भाव विभोर हो गए और जय श्रीराम का उद्घोष किया। लोक कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से मंगलवार शाम रवाना हुई भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन बुधवार सुबह 7:30 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां पर उनके भव्य स्वागत के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या रेलवे स्टेशन पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, सांसद लल्लू सिंह व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने यात्रियों को धार्मिक ग्रंथ गीता व बुके देकर स्वागत किया।
पर्यटन मंत्री ने सभी यात्रियों का कुशल क्षेम भी जाना व ट्रेन में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं को लेकर बातचीत भी की। रेल अधिकारियों ने यात्रियों पर पुष्प वर्षा की। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा से आए श्रद्धालुओं ने हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन कर पूजन किया।
इसके बाद वह नंदीग्राम भरत कुंड भी गए। शाम को सरयू घाट पर आरती में शामिल हुए। यह ट्रेन रात में करीब 9:30 बजे गोरखपुर होकर नेपाल के लिए रवाना हुई।
रेल मंत्रालय द्वारा चलाई गई भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन भारत और नेपाल को आपस में जोड़ेगी। यह ट्रेन नेपाल के जनकपुर जाएगी। ट्रेन में 3 एसी कोच है। पूरी यात्रा में 8000 किमी का सफर तय करेगी।
यह ट्रेन देश के आठ राज्यों का सफर 18 दिन और 17 रात में पूरा करेगी। ट्रेन में पेंट्री कार है। जिससे पर्यटकों को ताजा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। ट्रेन सीसीटीवी कैमरे से लैस है।
सुरक्षा के लिए गार्ड भी मौजूद हैं। विभिन्न शहरों में रुकने के लिए एसी होटल में कमरों की व्यवस्था होगी। साथ ही ट्रेन से बाहर खाना होटल, रेस्त्रां और बैंक्वेट में खाना और लोकल ट्रांसपोर्ट उपलब्ध कराया जा रहा है।
स्टेशन अधीक्षक अयोध्या विनोद कुमार ने बताया कि यह ट्रेन नेपाल के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश होकर गुजरेगी।
साथ ही ट्रेन 12 प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी, जो भगवान श्रीराम से संबंधित हैं। इनमें अयोध्या, बक्सर, जनकपुर, सीतामढ़ी, काशी, प्रयाग, चित्रकूट, नासिक, हंपी, रामेश्वरम, कांचीपुरम और भद्रांचल शामिल हैं।
भारतीय रेल द्वारा चलाई गई पहली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (श्री रामायण यात्रा) बुधवार सुबह 533 श्रद्धालुओं को लेकर अपने पहले पड़ाव पर अयोध्या पहुुंची। इनमें से अधिकांश पहली बार अयोध्या आए थे।
अयोध्या रेलवे स्टेशन पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने उनका स्वागत किया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार अयोध्या को विश्व की सबसे सुंदर धार्मिक नगरी बनाने का प्रयास कर रही हैं।
इसके लिए सैकड़ों परियोजनाएं चल रही हैं। कुछ नई और आने वाली हैं। ये हमारा सौभाग्य है कि हम अपने राष्ट्र के गौरव भगवान श्रीराम की जन्मस्थली पर उनके भव्य मंदिर का निर्माण करा रहे हैं।
आज देश-विदेश के श्रद्धालु व पर्यटक अयोध्या आकर भगवान श्रीराम के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। वह जिस तरह श्रीराम का उद्घोष लगा रहे हैं, इससे उनका उल्लास का पता चलता है।
यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। कहा कि हम यहां आने वाले पर्यटकों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित हैं। जल्द ही यह सामने भी आ जाएगा।
ट्रेन में सवार आगरा निवासी रामकुमार ने बताया कि बहुत दिनों से अयोध्या आने की इच्छा थी। जो आज पूरी हुई। श्रीराम के दर्शन करने की सोच से मन में रोमांच पैदा हो रहा है। उन्होंने ट्रेन में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए कहा यह मोदी राज में ही संभव है।
राजस्थान के नवलगढ़ निवासी राम निवास शास्त्री ने भावुक होते हुए कहा कि अपने इष्टदेव की जन्मस्थली पहुंचने का स्वप्न आज पूरा हुआ। टीवी, अखबार के माध्यम से अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी मिलती है, स्टेशन पर पहुंचकर इसका अनुभव हो गया।
नवलगढ़ की बुजुर्ग दुर्गावती व्हील चेयर पर सवार होकर स्टेशन परिसर से बाहर निकली। कहा आज जीवन सफल हो गया। बस अब प्रभु श्रीराम के दर्शन हो जाएं। बताया कई वर्षों से अयोध्या आने का विचार बन रहा था लेकिन जब प्रभु ने बुलाया तभी आना संभव हो पाया।

राजस्थान के झुंझरू निवासी इंदिरा शर्मा बोलीं, पहली बार यहां पहुंचकर मन रोमांचित हो रहा है। रामजी की लीला ही है अयोध्या आने का अवसर मिल गया। कहा दर्शन पूजन की यादों को वह जीवन भर सहेज कर रखेंगी। यात्रा कराने के लिए रेल मंत्रालय का आभार भी जताया।

अयोध्या-रेलवेस्टेशन पर भगवान के स्वरुप के साथ फोटों खिंचवाते भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से पहुंचे य?

अयोध्या-रेलवेस्टेशन पर भगवान के स्वरुप के साथ फोटों खिंचवाते भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से पहुंचे य?- फोटो : FAIZABAD

रामनिवास शास्त्री।-संवाद

रामनिवास शास्त्री।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

राम कुमार।-संवाद

राम कुमार।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

दुर्गावती।-संवाद

दुर्गावती।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह।-संवाद

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

इंद्रा शर्मा।-संवाद

इंद्रा शर्मा।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से पहुंचे यात्रियों का रेलवेस्टेशन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करते

अयोध्या-भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से पहुंचे यात्रियों का रेलवेस्टेशन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करते- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से पहुंचे यात्रियों ने किया जय श्रीराम का जयघोष।-संवाद

अयोध्या-भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से पहुंचे यात्रियों ने किया जय श्रीराम का जयघोष।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed