फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Devotees throng Ramanagri

पूर्णिमा स्नान आज, रामनगरी में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Wed, 14 Aug 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Devotees throng Ramanagri
अयोध्या में सावन झूलनोत्सव का उल्लास शिखर पर है। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रामनगरी में सावन झूलनोत्सव मेले में बुधवार को उल्लास शिखर पर रहा। सावन पूर्णिमा पर गुरुवार को सरयू स्नान के लिए बुधवार शाम होते ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

गुरुवार को स्नान के बाद सावन मेला संपन्न हो जाएगा। प्रशासन ने तीन अगस्त से चल रहे सावन झूला मेला में रोजाना उमड़ रही भीड़ के मद्देनजर रामनगरी में बुधवार से ही सभी तरह के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया था।
विज्ञापन

इससे लोगों को चार किमी. पैदल चलकर रामनगरी आना पड़ा। अस्थाई कैंप के इंतजाम न होने से लोग घाटों-पार्कों व सड़कों के किनारे ठहरने को मजबूर हैं।
सावन झूला मेला समापन की ओर है। मठ-मंदिरों में झूलन महोत्सव की धूम है, गीत-संगीत एवं नृत्य की त्रिवेणी में श्रद्धालु भक्त गोता लगाकर अपना जीवन कृतार्थ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूलनोत्सव के मुख्य पर्व पूर्णिमा स्नान की पूर्व संध्या पर रामनगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मुख्य मार्ग से लेकर गली-मोहल्लों तक में श्रद्धालु जय श्रीराम का उद्घोष करते नजर आए।
सावन शुक्ल तृतीया से ही रामनगरी में शुरू हुआ सावन मेला धीरे-धीरे परवान चढ़ता गया जो मुख्य पर्व आते-आते चरम को प्राप्त कर चुका है।
मठ-मंदिरों में रजत हिंडोले पर विराजमान अपने आराध्य के झूला विहार का दृश्य देखने के लिए देश के कोने-कोने से भक्त उमड़ पड़े हैं।
बुधवार को उमड़े लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाई और विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। नागेश्वरनाथ व क्षीरेश्वरनाथ में भोलेबाबा के जलाभिषेक को भक्तों का रेला उमड़ा तो वहीं हनुमानगढ़ी, कनकभवन व रामलला के दरबार में भी सुबह से लेकर शाम तक दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी रही।

सात लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या
प्रशासन-प्रशासन के मुताबिक 7 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं। अभी भी श्रद्धालुओं के आगमन का क्रम लगातार जारी है।
भारी भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में यातायात प्रतिबंधित करते हुए सुरक्षा इंतजाम सख्त कर दिए गए हैं। मेलाधिकारी/एडीएम सिटी वैभव शर्मा ने बताया कि मेला में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया गया है। मेला क्षेत्र की हर गतिविधि पर पैनी निगाह है। उन्होंने अपील की कि यदि मेला क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई पड़ता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed