{"_id":"64764662c15164b992049154","slug":"devotees-take-a-dip-of-faith-in-saryu-faizabad-news-c-13-1-263400-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई आस्था की डुबकी
Wed, 31 May 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 31 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर सरयू में स्नान करते भक्त।
अयोध्या। गंगा दशहरा पर मंगलवार को रामनगरी का पावन सरयू तट भक्तों से गुलजार रहा। बड़ी संख्या में भक्तों ने सरयू में डुबकी लगाई। शाम को महा आरती से सरयू के घाट रोशन हो गए। भव्य झांकी भी सजाई गई। दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
गंगा दशहरा को मां गंगा का अवतरण दिवस माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान दान की महत्ता है। इसी मान्यता के चलते सुबह से लेकर देर शाम तक स्नान, दान और पूजन का सिलसिला चलता रहा। देर शाम को मां सरयू की महाआरती से पूरा सरयू तट आलोकित हो उठा। भक्तों ने दीपदान भी किया। गंगा दशहरा पर इस बार भी श्री सरयू अवध बालक सेवा समिति के तत्वावधान में धूमधाम से सरयू महोत्सव का आयोजन किया गया। संयोजक कृष्ण कुमार मिश्र ने बताया कि सरयू माता की भव्य झांकी सजाकर उनकी आरती उतारी गई। इसके पहले मां सरयू का दूध से अभिषेक कर निशान पूजा भी की गई। मुख्य अतिथि महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने सरयू की आरती उतारी। इस दौरान रामायण मेला समिति के संयोजक आशीष मिश्रा, नंद कुमार मिश्र, शिवम मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।