फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Devotees take a dip in Saryu on Chaitra Purnima

चैत्र पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

Sat, 16 Apr 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip in Saryu on Chaitra Purnima
अयोध्या। चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को रामनगरी में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में भक्तों ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। रामलला, कनभवन सहित हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रशासन द्वारा सरयू तट से लेकर मठ-मंदिरों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुख्य मार्ग पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा।
विज्ञापन

चैत्र पूर्णिमा पर शनिवार को रामनगरी भक्तों से गुलजार रही। नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनकभवन सहित रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई इसके बाद सरयू जल लेकर नागेश्वरनाथ मंदिर की ओर निकल पड़े। नागेश्वरनाथ मंदिर में अभिषेक-पूजन के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। यहां से भक्तों का रेला हनुमानगढ़ी पहुंचा।
विज्ञापन

हनुमान जयंती होने के कारण हनुमान जी को श्रद्धा अर्पित करने को लेकर भक्तों में होड़ रही। बड़ी संख्या में भक्तों ने हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना की। कुछ इसी तरह का दृश्य रामलला के दरबार में भी रहा। बड़ी संख्या में भक्तों ने रामलला की पूजा-अर्चना की। सायंकाल पूर्णिमा पर्व पर सरयू आरती की भी धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंजनेय सेवा संस्थान के तत्वावधान में पूर्णिमा पर्व पर 1001 बत्ती की मां सरयू की आरती उतारी गई। इसी तरह अन्य कई संस्थाओं द्वारा भी आरती का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने सरयू में दीपदान भी किया। चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुख्य मार्ग पर दंतधावन कुंड से नयाघाट की ओर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। प्रमुख मठ-मंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed