{"_id":"61897b8b13ada028016f3ab8","slug":"devotees-became-emotional-as-soon-as-they-reached-ayodhya-recited-jai-shri-ram-faizabad-news-lko603559184","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या पहुंचते ही श्रद्धालु हुए भावुक, गूंजा जय श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या पहुंचते ही श्रद्धालु हुए भावुक, गूंजा जय श्रीराम
विज्ञापन
अयोध्या कैंट पहुंचने पर श्रीरामायण यात्रा की पर्यटक ट्रेन में सवार यात्रियों का पुष्प वर्षा कर ?
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। भारतीय रेल खानपान व पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की श्रीरामायण यात्रा की पहली पर्यटक ट्रेन सोमवार सुबह 9 बजे अयोध्या कैंट स्टेशन पर पहुंची।
अयोध्या की धरती पर उतरते ही ट्रेन में सवार सभी 132 श्रद्धालु भावुक हो गए और जय श्रीराम का उद्घोष किया। रेलवे प्रशासन ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
इसके बाद सभी श्रद्धालु आईआरसीटीसी द्वारा उपलब्ध कराई गई बसों से अयोध्या गए। जहां रामलला, हनुमानगढ़ी व सरयू तट आदि पौराणिक स्थलों पर दर्शन-पूजन किया।
नंदी ग्राम में दर्शन पूजन के बाद मंगलवार शाम 4:30 बजे यह विशेष ट्रेन अपने अगले पड़ाव काशी के लिए प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन में उत्तर प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान हरियाणा समेत अन्य कई प्रदेश के 132 श्रद्धालु सवार थे। इनमें ज्यादातर बुजुर्ग व दंपति हैं।
सभी श्रद्धालुओं ने अपने आपको राम भक्त बताते हुए कहा कि यह देश के लिए सौभाग्य की बात है कि सैकड़ों वर्षों की तपस्या के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है।
विज्ञापन
यह रामजी की लीला तो है ही, साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयास भी है। अयोध्या पहुंचकर सभी श्रद्धालुओं ने श्रीराम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। सरयू तट पर स्नान आदि कर दान पुण्य भी किया।
इस ट्रेन का पहला पड़ाव अयोध्या था। इसके बाद यह ट्रेन काशी जाएगी। जहां भोले बाबा के दर्शन होंगे। इसके बाद चित्रकूट फिर नासिक, फिर प्राचीन किष्किंधा नगरी हम्पी अगला पड़ाव होगा। अंतिम पड़ाव रामेश्वरम होगा।
इसके बाद 17वें दिन यह ट्रेन वापस दिल्ली लौटेगी। वहीं, आईआरसीटीसी ने इस ट्रेन के अलावा चार और ट्रेन चलाने का एलान किया है। इनमें से पहली ट्रेन 16 नवंबर को, दूसरी 25 नवंबर को, तीसरी 27 नवंबर को व चौथी ट्रेन 20 जनवरी को चलेगी।
इस श्रीरामायण यात्रा ट्रेन में फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इस एसी पर्यटक ट्रेन में दो रेल डाइनिंग रेस्तरां, एक किचन कार, यात्रियों के लिए फुट मसाजर, मिनी लाइब्रेरी, स्वच्छ शौचालय, शॉवर क्यूबिकल की सुविधा है।
इसके अलावा ट्रेन में सुरक्षा गार्ड, इलेक्ट्रॉनिक लॉकर भी मौजूद हैं। हर कोच में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। ट्रेन में ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी इंतजाम किया गया है।
इसके दो कलाकार संजय अवस्थी व नीरज मिश्र पीले वस्त्र धारण कर श्रद्धालुओं का घंटी बजाते हुए स्वागत करते दिखे। ट्रेन के फर्स्ट क्लास कोच में अपने मित्रों के साथ सवार उत्तर प्रदेश के एटा जिले के निवासी विनोद गुप्ता (71) ने कहा कि पहली बार अयोध्या आए हैं।
आज जीवन धन्य हो गया। कहा कि भगवान श्रीराम के दर्शन करने की अभिलाषा बहुत दिनों से थी, जो आज पूरी होगी। हैदराबाद की कुसुम शर्मा (56) ने कहा अयोध्या में जबसे मंदिर बनने का शुभ कार्य शुरू हुआ है, तबसे अयोध्या आने की लिए मन तड़प रहा था।
रेलवे में हमारी इच्छाओं को समझते हुए हमें आज दर्शन करने का मौका दिया। अहमदाबाद के संजीव ओझरकर (65) ने कहा कि अयोध्या में जो कुछ हुआ या जो भी हो रहा है वह रामजी की लीला है। अब जल्द भगवान के दर्शन हो जाए तो आनंद ही आनंद होगा।
रतनगढ़ राजस्थान से आए सत्यनारायन (80) ने कहा कि दूसरी बार अयोध्या आ रहा हूं। यह देश का सौभाग्य है कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। यह मोदी जी के प्रयासों का नतीजा है।
उन्होंने आईआरसीटीसी द्वारा ट्रेन में उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा, फाइव स्टार होटल जैसा अनुभव हुआ। मुंबई निवासी दंपति डॉ. राजेंद्र तिवारी व यशोदा तिवारी ने कहा जल्द ही अयोध्या पूरे विश्व में भारत की पहचान बढ़ाएगा।
यहां का राम मंदिर विश्व का नौवां आश्चर्य होगा। हरियाणा के गुड़गांव आए अनिंद्र शर्मा व सुनीता शर्मा ने कहा अयोध्या पहुंच गए अब सब राम-राम है, मंगलमय है। कहा अब यही इच्छा है कि मंदिर पूरा होने तक जीवन रहे और दोबारा दर्शन हो।

अयोध्या कैंट पहुंचने पर श्रीरामायण यात्रा की पर्यटक ट्रेन में सवार यात्रियों को राम राम कर उनका ?- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या कैंट पहुंचने पर श्रीरामायण यात्रा की पर्यटक ट्रेन में सवार यात्रियों का घंटी बजाकर स्वा- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या कैंट पहुंचने पर जय श्रीराम का जयघोष करते श्रीरामायण यात्रा की पर्यटक ट्रेन में सवार यात?- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या कैंट पहुंचने पर श्रीरामायण यात्रा की पर्यटक ट्रेन में सवार यात्रियों का पुष्प वर्षा कर ?- फोटो : FAIZABAD