{"_id":"5eeb8c0b8ebc3e43413388ee","slug":"devlopment-faizabad-news-lko526588068","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 लाख से संवारी जाएगी कंजी झील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 लाख से संवारी जाएगी कंजी झील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल्कीपुर। तहसील के गडौंली गांव में 21 लाख 95 हजार रुपये लागत से कंजी झील की सूरत को संवारने का काम शुरू हो गया है। डीसी मनरेगा नागेंद्र मोहन त्रिपाठी खंड विकास अधिकारी अमानीगंज विकास सिंह ने अपनी टीम के साथ कंजी झील के खोदाई स्थल पर पहुंच कर काम का शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी अयोध्या अनुज कुमार झा को भी पहुंचना था लेकिन वे खराब मौसम और आवश्यक कार्य पड़ जाने के कारण सोहावल से ही वापस लौट गए। कार्यस्थल पर मौजूद श्रमिकों के भारी हुजूम को देखकर अधिकारियों ने ग्राम पंचायत गडौंली के प्रथान की भी प्रशंसा की और कहा कि बरसात में शुरू हो रहे काम को जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।
500 सौ मीटर लंबे बंधे के लिए 3640 हेक्टेयर जमीन पर खोदाई का काम किया जाएगा। 700 मनरेगा मजदूरों द्वारा शुरू किया गया काम देखने लायक था। झील का बंधा बन जाने से गडौंली गांव की सैकड़ों हेक्टेयर भूमि पर खेती के काम में जहां आसानी होगी वहीं झील के रकबे पर अवैध कब्जा भी खुद खाली हो जाएगा। इस अवसर पर गडौंली गांव के प्रधान महेंद्र सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।