{"_id":"60afdcf88ebc3e00d0682ac4","slug":"deputy-education-director-dies-from-corona-19-positive-faizabad-news-lko5798504185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से उप शिक्षा निदेशक की मौत, 19 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से उप शिक्षा निदेशक की मौत, 19 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा विभाग के उप शिक्षा निदेशक सूरज नारायण मिश्रा का कोरोना संक्रमण के चलते बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वहीं, सिर्फ 19 मरीज संक्रमित मिलने से स्वास्थ विभाग ने राहत महसूस की है।
जिले में कुल मरीजों की संख्या अब 16190 हो गई है, इनमें 110 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 741 हो गई है। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण की दर में कमी आ रही है।
बृहस्पतिवार को 5282 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई और 5109 लोगों का जांच के लिए नमूना लिया गया है। रिपोर्ट में रुदौली के फिरोजपुर में दो पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
टेढ़ी बाजार, बछड़ा सुलतानपुर, राठ हवेली, झारखंडी, कटरा, रामकोट, आवास विकास कॉलोनी, बीकापुर के करौंदी, डाभासेमर, कैल, नाका बाईपास, कुशमाहा आदि जगहों पर एक-एक पॉजिटिव मिले हैं।
कुल सक्रिय मरीजों में से 667 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में 57, जगत हॉस्पिटल में एक, चिरंजीव हॉस्पिटल में पांच, आनंद हॉस्पिटल में 11, संजाफी हॉस्पिटल में छह, निर्मला हॉस्पिटल में चार मरीजों को भर्ती किया गया है।