{"_id":"6276b5cc2743605f02673677","slug":"deputy-cm-angry-for-prescribing-external-medicine-faizabad-news-lko629537730","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी दवा लिखने पर डिप्टी सीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी दवा लिखने पर डिप्टी सीएम नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा बाहरी दवाएं लिखने के मामले का उप मुख्यमंत्री व चिकित्सा शिक्षा/स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लेते हुए नाराजगी जताई है। उन्होंने सीएमओ से चार दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। डिप्टी सीएम की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
जिला चिकित्सालय की ओपीडी में बैठे चिकित्सक मरीजों को सरकारी दवाओं के बजाय बाहर की दवाएं कमीशनखोरी के चक्कर में लिख रहे थे। रियलटी चेक के दौरान मामला सामने आने पर अमर उजाला ने शुक्रवार को ‘मंत्री जी! कब सुधरेंगे जिला अस्पताल के डॉक्टर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद भी सोशल मीडिया पर इसे खूब वायरल किया गया था।
वहीं, देरशाम उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी मामले का संज्ञान लिया तो स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को समाचार पत्र में प्रकाशित बिंदुओं के संबंध में चार दिवस के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया और इस कार्रवाई को ट्विटर व फेसबुक पर भी पोस्ट किया।
विज्ञापन
उधर, डिप्टी सीएम का फरमान जारी होने के बाद सीएमओ डॉ. अजय राजा ने प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल को मामले में स्पष्टीकरण व आख्या प्रस्तुत करने के लिए कहा है। इसके अनुपालन में शनिवार को जिला अस्पताल में हड़कंप मचा रहा। डिप्टी सीएम की नाराजगी से संबंधित चिकित्सकों में हलचल सी देखी गई।
प्रमुख अधीक्षक डॉ. चिरंजी राय ने बताया कि सीएमओ ने आख्या मांगी है जिसे तैयार किया जा रहा है। बाहर से दवाएं न लिखने के लिए पहले भी चिकित्सकों को मना किया गया था लेकिन जो डॉक्टर ऐसा कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
उप मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल की खबर को संज्ञान लेते हुए नाराजगी जताई है और चार दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए प्रमुख अधीक्षक से आख्या मांगी गई है। आख्या मिलते ही डिप्टी सीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
-डॉ. अजय राजा, सीएमओ