फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Delhi-Mumbai trains are falling short in COACH

दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में कम पड़ रहे कोच

Fri, 17 Feb 2017 10:40 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Fri, 17 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Mumbai trains are falling short in COACH
demo pic - फोटो : अमर उजाला
मॉडल रेलवे स्टेशन से मुंबई और दिल्ली जाने वाले रेल यात्री धक्के खाते हुए अपनी यात्राएं पूरी कर रहे हैं। यहां से बनकर चलने वाली दोनों ही ट्रेनों में एसी और स्लीपर के अतिरिक्त कोच लगाने का वादा इसी मंडल के सुलतानपुर के लंभुआ निवासी मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने किया था। करीब दो साल बाद भी यात्रियों की मुसीबतें दूर नहीं हो सकी हैं।      
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो फैजाबाद से प्रतिदिन चल रही दिल्ली एक्सप्रेस तथा रविवार और गुरुवार को मुंबई के लिए छूटने वाली साकेत एक्सप्रेस में कुल 19 कोच लगते हैं। साकेत में 11 स्लीपर, तीन जनरल, तीन एसी तथा दो एसएलआर तो दिल्ली एक्सप्रेस में आठ कोच स्लीपर, पांच जनरल, चार एसी और दो एसएलआर कोच लगते हैं। करीब डेढ़ साल पहले तक दिल्ली एक्सप्रेस में पांच एसी कोचें लगती थीं, लेकिन अब ट्रेन चार एसी कोच के साथ रवाना हो रही है।
विज्ञापन


दोनों ही ट्रेनों में आरक्षित और अनारक्षित सीट पाने की मारामारी मचती है। दिल्ली एक्सप्रेस का हाल है कि इसमें 15 दिन से पहले कन्फर्म सीट पाना मुश्किल है। मुंबई में सीट के लिए डेढ़ महीने पूर्व आरक्षण कराना यात्रियों की मजबूरी है। दोनों ही ट्रेनों में बिना आरक्षण पाये तीन से चार सौ यात्री यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल बोगी में तो ऐसे यात्रियों की संख्या हजार को पार कर जाती है। बुकिंग काउंटर की मानें तो गुरुवार को मुंबई रवाना हुई साकेत एक्सप्रेस में जनरल टिकट दो हजार के करीब बिके थे। कोच में प्रवेश न पाने पर तमाम यात्रियों ने रिफंड लिया था। स्लीपर में 72 सीटें होती हैं।

इसमें करीब पचास लोगों ने वेटिंग में यात्रा की। एसी में 44 की सीट पर साठ यात्री यात्रा को मजबूर हुए थे। सन् 2014 में आए मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (सीसीएम) देवमणि दुबे ने साकेत में चार (तीन स्लीपर, एक एसी) कोच और दिल्ली एक्सप्रेस में तीन (दो स्लीपर, एक एसी) अतिरिक्त कोच लगवाए जाने की बात कही थी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो सका।


दोनों ही ट्रेनों में यात्रियों की संख्या के सापेक्ष आरक्षित और अनारक्षित कोचों की संख्या निश्चित रूप से कम है। इसका अनुपालन अप्रैल मई तक होगा। ऐसा होने पर आरक्षित कोचों में यात्रा करने वाले यात्रियों की दुश्वारियां काफी कम होंगी। अनारक्षित कोचों में यात्रा करने वालों की मुश्किलें दूर होना अभी संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed