फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   deeputsav

28 साल बाद दीपों से जगमग होगा श्रीराम जन्मभूमि

Fri, 06 Nov 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
deeputsav
अयोध्या। बाबरी ध्वंस के 28 साल बाद रामलला के दरबार समेत श्रीराम जन्मभूमि का समूचा परिसर दीपों की माला से जगमग नजर आएगा। पिछले साल गिनीज बुक में दर्ज 4.14 लाख दीप जलाने का अपना ही रिकॉर्ड अयोध्यावासी तोड़ेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए अवध विवि के छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारी दी गई है। रामनगरी में होने जा रहे चौथे दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी में शासन-प्रशासन पूरी तत्परता से जुटा है। इस बार दीपोत्सव 11 से 13 नवंबर तक होगा।
विज्ञापन

इस बार दीपोत्सव का शुभारंभ सीएम योगी रामलला की संध्या आरती के साथ करेंगे। उनके द्वारा आरती के बाद पहला दीप रामलला के दरबार में जलाया जाएगा। इसके बाद संपूर्ण अयोध्या दीपों से जगमगा उठेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम की पैड़ी पर साढ़े पांच लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इस बार का दीपोत्सव बेहद खास होने वाला है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट से राममंदिर का फैसला आने के बाद यह पहला दीपोत्सव है।
अब तो राममंदिर का निर्माण भी शुरू हो चुका है। इसलिए दीपोत्सव को दोगुने उत्साह के साथ मनाने की योजना है। 1992 के बाद यह पहला मौका होगा जब श्रीराम जन्मभूमि परिसर में इतने बड़े स्तर पर दीप जलाए जाएंगे।
तय कार्यक्रम के मुताबिक अयोध्या पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियों का राम कथा पार्क में स्वागत करेंगे। उसके बाद राम और सीता के स्वरूप पुष्पक विमान से राम कथा पार्क पहुंचेंगे जहां मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी इनकी अगवानी करेंगे और आरती करेंगे।
फिर यहीं राम का राज्याभिषेक होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर जाएंगे। जहां वह राम जन्मभूमि पर छोटी दीपावली के मौके पर रामलला की आरती उतारेंगे। उसके बाद राम जन्मभूमि परिसर में गाय के गोबर से बनाए गए विषेष दीपक जलाए जाएंगे। यह दीपक सरकारी गोशालाओं में तैयार किए जा रहे हैं।
दस हजार वालंटियर बनाएंगे रिकॉर्ड
अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह ने कहा कि इस बार के आयोजन में विश्वविद्यालय का अहम योगदान होगा। पिछले वर्ष हमने 4,26,000 दीपक जलाए थे। इस बार हमने 6 लाख से अधिक दीपक जलाने का लक्ष्य रखा है। घाटों की संख्या भी पहले 12 थी। इस बार 24 घाट हैं। इसलिए कार्य दोगुना हो गया है। आयोजन में कुल 8000 सक्रिय वालंटियर्स होंगे। 2000 वालंटियर को रिजर्व में रखा गया है। इस प्रकार कुल 10 हजार वालंटियर काम में लगेंगे।

दीपोत्सव कार्यों को जल्द करें पूरा : मंडलायुक्त
अयोध्या। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल व जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बैठक में दीपोत्सव कार्यों की समीक्षा कर प्रगति जानी। बाद में उन्होंने पयर्टन, संस्कृति, सूचना, सिंचाई, पीडब्लूडी विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य आदि विभागों के अधिकारियों को समय से कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि कोविड प्रोटोकाल का पालन हर हाल में 11 नवंबर तक पूरा कर लें। पूर्ण कार्यों एवं शिलान्यास कार्यों की सूची को शीघ्र सीडीओ को उपलब्ध कराएं। प्रत्येक दिन समीक्षा की जाय। सूचना विभाग द्वारा पूर्व की भांति मीडिया सेंटर की स्थापना श्रीराम कथा संग्रहालय के प्रथम तल पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed