फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   death court area advocates protest

Ayodhya News: कोर्ट परिसर में सीढ़ियां चढ़ते समय जमानतदार की मौत

Sat, 30 Sep 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 30 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
death court area advocates protest
अयोध्या। 24 कक्षीय न्यायालय भवन में सीढ़ियां चढ़ते समय गिरकर तृतीय तल पर शनिवार को एक जमानतदार की मौत हो गई। मौत की खबर पर बार एसोसिएशन संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का हुजूम मौके पर पहुंचा और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग दो घंटे बाद प्रशासन और न्यायिक अधिकारियों के समझाने पर अधिवक्ता शांत हुए और शव को ले जाने देने के लिए राजी हुए। इसके बाद शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन



यह घटना शाम लगभग चार बजे की है। हैदरगंज थाना क्षेत्र के कुरैया भारी गांव के रहने वाले सुखदेव वर्मा (54) अपने रिश्तेदार सूरज की जमानत लेने आए थे। लिफ्ट खराब होने की वजह से वह सीढ़ियों से अदालत जा रहे थे। दो मंजिल का जीना चढ़ने के बाद वह तीसरी मंजिल पर पहुंचने वाले ही थे कि गिर गए। जब तक उनके साथ रहने वाले कुछ समझ पाए उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी होने पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी पर उनके पास सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी पर सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। लगभग एक घंटे बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत शुक्ला पहुंचे और उन्होंने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। अपर जिला अधिकारी प्रशासन व सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद ने भी समझाने का प्रयास किया लेकिन उनका प्रयास असफल रहा।
विज्ञापन

इसके बाद जिला जज और उनके अधीनस्थ अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य जिला जज के विश्राम कक्ष में बैठक हुई। बैठक के बाद अपर जिला जज प्रथम अशोक कुमार दुबे, अपर जिला जज अमित कुमार पांडेय व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और वकीलों को समझाकर किसी तरह शांत कराया। इसके बाद अधिवक्ता शांत हुए और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने पर राजी हुए। शहर कोतवाल अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पुत्र ने दी तहरीर
मृतक के पुत्र रोहित वर्मा ने तहरीर दी है कि उसके पिता सुखदेव वर्मा, सूरज वर्मा की जमानत की पैरवी में आए थे। बिल्डिंग में समस्त लिफ्ट खराब होने के कारण उसके पिता सीढ़ियों से जा रहे थे। तीसरी मंजिल पर पहुंचे ही थे कि उनकी हालत खराब हो गई और गिरने से उनकी मौत हो गई। एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed