फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   dead body hanging on the tree

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sat, 20 May 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 20 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
dead body hanging on the tree
मिर्जापुर जिला कारागार का मामला - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के तोरोमाफी गांव निवासी एक युवक का शव शुक्रवार रात बाग में शीशम के पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना की खबर से गांव में हलचल मच गई। जीवित होने की संभावना पर परिवारीजन युवक को पेड़ से उतरवाकर सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के भाई ने ससुरालीजनों पर हत्या कर पेड़ से लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

तोरोमाफी निवासी उमेशचंद्र मौर्य तीन भाइयों तथा दो बहनों में चौथे नंबर पर था।

गांव के पास ही नवाब सैय्यद अहमद जामिन के फार्म हाउस पर रहने वाले हैदरगंज थाना क्षेत्र के जाना बाजार निवासी उमाशंकर मौर्य के घर उसका आना जाना था। इसी बीच उमेश का प्रेम प्रसंग उमाशंकर की पुत्री पूनम से हो गया और कुछ माह पूर्व वह पूनम को लेकर सूरत चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां उसके साथ विवाह कर रहने लगा। करीब डेढ़ माह पूर्व जब पत्नी की मां की तबीयत खराब हुई तो वह पत्नी के साथ घर वापस आया और उसे ससुराल छोड़ आया। युवक रोज फार्म हाउस में रहने वाले ससुरालीजनों से मिलने जाता था।

शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह घर से एक घंटे में लौट कर आने की बात कह कर फार्म हाउस जाने के लिए निकला लेकिन वह वापस नहीं लौटा। फार्म हाउस पर रहने वाले युवक के ससुर उमाशंकर ने बताया कि उमेश रात करीब साढ़े नौ बजे एक अन्य युवक के साथ आया था और कुछ देर रह कर वह वापस चला गया था।

बताया कि रात करीब दो बजे वह अपनी पत्नी के साथ बोई गई सब्जी की फसल की वनरोज से रखवाली के लिए खेतों की तरफ  गया तो ककराहवा से बासुदेवपुर को जाने वाले खड़ंजा मार्ग के किनारे शीशम के पेड़ के डाल से गमछा के सहारे उमेश का शव लटकता हुआ मिला।

उन्होंने शव को नीचे उतारकर जीवित होने की आशंका में सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ  मृतक के बड़े भाई श्यामधन मौर्या ने कोतवाली में तहरीर देकर मृतक की पत्नी पूनम मौर्य और ससुरालीजनों पर हत्या कर शव को पेड़ पर टांगने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असलियत का खुलासा होगा। उधर मृतक के घर कोहराम मचा हुआ था।


उसके पिता छोटेलाल, भाई रामधन, श्यामधन, बहन कमलेश, अंजलि, पत्नी पूनम मौर्य का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की बहन कमलेश ने बताया कि उसका भाई डेढ़ माह पूर्व मां की बीमारी सूचना पर सूरत से घर वापस आया था। वह आत्महत्या नहीं कर सकता है। उसको किसी साजिश के तहत मारा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed