फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   DCM overturned in ditch due to roadways collision, ten injured

रोडवेज की टक्कर से खाई में पलटी डीसीएम, दस घायल

Thu, 03 Feb 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
DCM overturned in ditch due to roadways collision, ten injured
अयोध्या। श्रद्धालुओं को स्नान करवाकर प्रयागराज से लौट रही डीसीएम को अयोध्या-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलवार देररात पूराकलंदर थाना क्षेत्र के डाभासेमर स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निकट रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे डीसीएम खाई में पलट गई और उस पर सवार करीब 28 श्रद्धालुओं में से 10 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गोंडा जनपद से करीब 28 श्रद्धालु एक डीसीएम से प्रयागराज में मौनी अमावस्या के मौके पर कुंभ स्नान करने गए थे। जहां से वह लोग उसी डीसीएम से मंगलवार रात में लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देररात में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के डाभासेमर स्थित स्टेडियम के निकट रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।
आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दौड़े और चीख-चिल्ला रहे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। सूचना पर पूराकलंदर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को दो एंबुलेंस में बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां सभी का इलाज चल रहा है। पूराकलंदर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुछ लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया है। दुर्घटना करने वाली रोडवेज बस का चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि सभी घायल गोंडा जनपद के निवासी हैं।

ये हुए घायल : राजेंद्र प्रसाद पांडेय (45) , कंचन पांडेय (22), गुड़िया पांडेय (47), कुसमा देवी (40), निवासी पांडेय का पुरवा, कोतवाली गोंडा। चंद्रावती (50) निवासी जगदीशपुर, कोतवाली देहात गोंडा। काली प्रसाद (55), गुड्डी मिश्रा (35), सुभाषिनी (45) निवासीगण भैंसहा काशीराम पुरवा, कौड़िया गोंडा, सुशांत पांडेय (03) व प्रशांत पांडेय (06) पुत्रगण बृजेंद्र पांडेय निवासीगण केशवपुर पहड़वा गोंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed