फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Daughter-son-in-law had killed her parents in the greed of precious land

कीमती जमीन के लालच में बेटी-दामाद ने की थी अपने माता-पिता की हत्या

Sat, 05 Jun 2021 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Daughter-son-in-law had killed her parents in the greed of precious land
अयोध्या। कीमती जमीन के लालच में बेटी-दामाद ने ही अपने माता-पिता की हत्या की थी। वारदात के दो दिन बाद दामाद दोबारा वहां पहुंचा और शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। यही नहीं बाद में उसी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस भी दर्ज कराया। थाना पूराकलंदर अंतर्गत चांदपुर हरवंश में 30 मई को हुए दंपती हत्याकांड का खुलासा करने का दावा करते हुए एसएसपी शैलेश पांडेय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन

एसएसपी के अनुसार घटना के पीछे संपत्ति विवाद था। मृतक हृदयराम निवासी चांदपुर हरवंश ने अपनी वसीयत अपनी इकलौती बेटी कमलेश पत्नी रामसिंगार निवासी खुर्रमपुर मिर्जापुर निमौली के नाम कर दी थी, लेकिन वह सड़क किनारे की एक कीमती जमीन उन्हें न देकर किसी दूूसरे के हाथ बेचना चाहता था। इसी को लेकर बेटी व दामाद नाराज थे और उन्होंने हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन

वह दोनों 28 मई की रात में चुपचाप वहां पहुंचे और सब्बल, ईंट व फुंकनी आदि से सिर पर वार कर पिता हृदयराम (55) व माता मालती देवी (52) की हत्या कर दी। इसके बाद शव को अलग-अलग कमरों में फेंक दिए। वारदात के बाद वह चुपचाप वहां निकलकर अपने घर चले गए। योजना के तहत दामाद रामसिंगार 30 मई को वहां पहुंचा और शोर मचाकर लोगों को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस भी दर्ज कराया। एसएसपी ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एसओजी प्रभारी रतन शर्मा, थाना पूराकलंदर प्रभारी संतोष सिंह समेत तीन टीमें लगाई गई थी। आरोपी ने अपनी तहरीर में अपने ससुर की कीमती जमीन पर कुछ लोगों की निगाह होने का आरोप लगाया था।

वारदात स्थल पर मौजूद साक्ष्य के आधार पर सभी पहलुओं से जांच की गई। इसके लिए सर्विलांस टीम का भी सहारा लिया गया तो सारी हकीकत सामने आ गई। वारदात में दोनों की संलिप्तता के सबूत मिलने पर शुक्रवार को आरोपी कमलेश व उसके पति रामसिंगार को पलिया गोवा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल भी लिया और उनके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सब्बल, ईंट, फुंकनी व बाइक बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed