फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   cylender blast, house burn

सिलेंडर फटा, तीन मंजिला घर जला

Sat, 29 Apr 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 29 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
cylender blast, house burn
fire shimla
महाराजगंज थाना क्षेत्र केे पूरा बाजार में शनिवार सुबह तीन मंजिला एक मकान में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया। इस विस्फोट से दीवारें चटक गई और घर के मंजिलों पर आग फैल गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि जिस समय विस्फोट हुआ उस समय किचन में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। हादसे में आठ लाख की क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन


बाजार निवासी घनश्याम गुप्ता का तीन मंजिला मकान है। जिसके निचले हिस्से में उनकी किराने की दुकान है व मकान का अन्य हिस्सा आवासीय परिसर के रूप में प्रयोग किया जाता है। किराना दुकान के ठीक पीछे ही रसोईघर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे पत्नी लल्ली देवी रसोईघर में गैस पर चावल चढ़ा कर स्नान को चली गई। पुत्री सुमिता व पुत्र सूरज गुप्ता दुकान पर थे। तभी अचानक तेज विस्फोट की आवाज हुई।

परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। विस्फोट के साथ ही दुकान व घर में आग लग गई। बाजार में अफरातफरी मच गई। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। देखते-देखते आग ऊपरी मंजिल तक फैल गई और घर में रखा सारा सामान धूं धूं कर जलने लगा।

लोगाें ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन की दो गाड़ियां स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने में जुट गई।


आग बुझाने में करीब दो घंटे लग गए। इस दौरान महराजगंज एसओ कृष्ण कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। पीड़ित ने बताया कि परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई है लेकिन किराना की दुकान पूरी तरह जल गई और घर में रखी नकदी, सामान, जेवर, कपड़े सभी कुछ राख हो गया।

बताया कि लगभग आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लेखपाल रामनारायण ने बताया कि नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed