{"_id":"572a3c664f1c1b4e345ccf02","slug":"cycle-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल यात्रा निकाल किया जनजागरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल यात्रा निकाल किया जनजागरण
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
Updated Wed, 04 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
साइकिल यात्रा निकालते सपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर निकली समाजवादी जनजागरण साइकिल यात्रा के चौथे दिन बुधवार को साइकिल सवार सपाईयों का जत्था राम की पैड़ी स्थित गांधी आश्रम से लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव विवेक मिश्र के नेतृत्व में निकला।
उत्साहित युवाओं में दम भरने हेतु सूबे के वन राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय, सयुस जिलाध्यक्ष अनूप सिंह साइकिल सवारों के हमराही बने। साइकिल यात्रा नयाघाट, श्रृंगारहाट, हनुमान गढ़ी, श्रीराम अस्पताल होते हुये टेढ़ी बाजार पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।
सभा को संबोधित करते हुये वनमंत्री तेजनारायण पांडेय ने कहा कि साइकिल यात्रा का मकसद बीते चार सालों में मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए सैंकड़ों ऐतिहासिक कार्यों को जनता के बीच बताना है, जिसकी जिम्मेदारी युवाओं के कंधे पर है।
विज्ञापन
समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह अनूप ने कहा कि अखिलेश सरकार इतिहास की पहली सरकार है जिसका वास्ता सीधे विकास से रहा है। लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव विवेक मिश्र ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी युवाओं को सौंपी है 2017 में मुख्यमंत्री अखिलेश को पुन: मुख्यमंत्री बनाएंगें।
साइकिल यात्रा में समाजवादी युवजन सभा के नगर अध्यक्ष शक्ति जायसवाल, जिला सचिव डा. विनोद, महेंद्र , शावेद, गौरव, सतीश , सौरभ, आशीष आदि सपाई शामिल रहे।