{"_id":"5fdb93758ebc3e3db72e0d4a","slug":"cultural-faizabad-news-lko5553254188","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामायण मेला आज से, 21 तक चलेगा, वासुदेवानंद सरस्वती करेगें उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामायण मेला आज से, 21 तक चलेगा, वासुदेवानंद सरस्वती करेगें उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। चार दिवसीय रामायण मेले का शुभारंभ शुक्रवार से होने जा रहा है। रामकथा पार्क में आयोजित रामायण मेले का शुभारंभ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य ज.गु. वासुदेवानंद सरस्वती करेंगे। 18 से 21 दिसंबर तक चलने वाले रामायण मेले में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम होगी।
रामायण मेला समिति के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने बताया कि शुक्रवार से रामायण मेले का उद्घाटन होने जा रहा है जिसका शुभारंभ राममंदिर के ट्रस्टी ज.गु.वासुदेवानंद सरस्वती के कर कमलों से होगा।
कार्यक्रम में प्रतिदिन रामलीला सहित अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन होंगे। रामायण मेले में अयोध्या सहित लखनऊ, गोरखपुर, बस्ती, अंबेडकरनगर, वाराणसी, प्रतापगढ़, मुजफ्फरनगर के कलाकार अपना हुनर दिखाएंगे। रामलीला, पखावज वादन, भजन, लोकगायन, नृत्य नाटिका, फरवाही लोकनृत्य सहित अन्य आयोजन रामायण मेले की शोभा बढ़ाएंगे।