फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Crushed by container pilgrims sleeping on dividers, seven dead

डिवाइडर पर सो रहे श्रद्धालुओं को कंटेनर ने कुचला, सात मरे

Tue, 09 Aug 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या Updated Tue, 09 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Crushed by container pilgrims sleeping on dividers, seven dead
हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
सावन झूला मेला देखने अयोध्या गए 15 श्रद्धालुओं को एक बेकाबू ट्रक ने उस समय रौंद दिया, जब वे बालूघाट पुलिस पिकेट के पास डिवाइडर पर सो रहे थे। मंगलवार तड़के हुए इस हादसे में 4 बहनों समेत सात की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पांच घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक घायल को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। दो गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। यहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी श्रद्धालु कानपुर के थे।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिस ने ट्रक समेत चालक को भगा दिया। मामले में एसएसपी ने चौकी प्रभारी इरफान अली, हेड कांस्टेबल बुधिराम, सिपाही आशुतोष पांडेय और अविनाश सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर के खिलाफ अयोध्या कोतवाली में केस दर्ज कर तलाश कराई जा रही है। कानपुर के श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार रात हाईवे पर डिवाइडर पर सोया हुआ था। तड़के करीब तीन बजे गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ और श्रद्धालुओं को रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed