फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Crowd gathered for darshan on new year, broken record

नए साल पर दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, टूटा रिकॉर्ड

Sat, 01 Jan 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered for darshan on new year, broken record
अयोध्या। रामनगरी अब धर्म के साथ-साथ पर्यटन का हब बनने जा रही है। धार्मिक पर्यटन का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। नववर्ष 2022 के पहले दिन अयोध्या में उमड़ी भारी भीड़ इसका संकेत कर रही है। नये साल का पहला दिन कारोबारियों को उत्साहित करने वाला रहा। भक्तों की भारी भीड़ से जहां कारोबार को पंख लगे तो वहीं अयोध्याधाम में रामलला के दर्शन का रिकॉर्ड टूट गया। 1.12 लाख भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। पौराणिक व ऐतिहासिक स्थलों सहित होटल व रेस्टोरेंट फुल रहे।
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण के साथ-साथ अयोध्या ने अब विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी बनने की ओर कदम बढ़ा दिया है। रामनगरी समृद्धि और तरक्की की नई इबारत लिखने की ओर बढ़ रही है। नये साल के पहले दिन अयोध्या में उमड़े भक्तों में अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला व हनुमंतलला के दर्शन की ललक दिखी। सुबह से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला शयन आरती तक जारी रहा।
विज्ञापन

रामलला के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़ ने नया रिकार्ड भी बनाया। नववर्ष के पहले दिन पहली जनवरी 2022 को रामजन्मभूमि के इतिहास में रामलला के दरबार में सर्वाधिक भीड़ उमड़ी। पिछले साल पहली जनवरी को जहां 47621 भक्तों ने रामलला का पूजन-अर्चन किया था तो वहीं राममंदिर निर्माण के साथ ही इस वर्ष यह संख्या दोगुनी तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022 के पहले दिन शनिवार को रामलला के दरबार में 1.12 लाख भक्तों ने हाजिरी लगाई। राममंदिर निर्माण कार्य देखकर भक्त आह्लादित व निहाल नजर आए। रामजन्मभूमि के प्रधान अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि रामलला के दर्शन व राममंदिर का निर्माण देखने की उत्कंठा भक्तों में नजर आई। वे राममंदिर निर्माण का साक्षी बनकर आह्लादित नजर आ रहे थे।
कहा कि रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या कई गुना बढ़ गयी है। ट्रस्ट को भक्तों के लिए सुविधाएं विकसित करनी चाहिए। पुजारी राजूदास ने कहा कि हनुमानगढ़ी में नववर्ष के पहले दिन 1.12 लाख भक्तों ने माथा टेका। यह अयोध्या की तरक्की व उन्नति का संकेत है।
अस्थाई मंदिर में विराजे रामलला के ठाठ-बाट में निरंतर वृद्धि हो रही है। प्रधान अर्चक सत्येंद्र दास ने बताया कि नववर्ष के पहले दिन रामलला को नीले रंग का नवीन वस्त्र धारण कराते हुए विशेष भोग लगाया गया। लखनऊ के प्रसिद्ध मिष्ठान्न प्रतिष्ठान की ओर से भेंट किया गया छप्पन भोग रामलला को अर्पित किया गया।
सुबह 11:30 की आरती के बाद रामलला को भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। जब रामलला टेंट में थे तो इस तरह की सुविधाएं नहीं मिलती थीं। अब तो रामलला के ठाठ-बाट देखकर मन प्रसन्न हो जाता है।
नववर्ष पर उमड़ी भारी भीड़ से कारोबारी उत्साहित नजर आए। हनुमानगढ़ी पर प्रसाद की दुकान करने वाले विकास गुप्ता बोले कि नववर्ष के पहले दिन करीब 25 से 30 हजार का प्रसाद बिका है। अयोध्या में अब पर्यटन का माहौल बना है। व्यापारी विजय साहू अच्छे कारोबार से प्रसन्न थे। बोले कि अब न सिर्फ धार्मिक बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी रामनगरी विकास के पथ पर गतिमान है।

फूल-माला व्यवसायी रामकुमार पटवा ने कहा कि भक्तों ने खूब फूल-माला खरीदा। अमित निषाद ने कहा कि बड़ी संख्या में भक्तों ने धार्मिक पुस्तकें व माला आदि खरीदी। पंडा समाज के अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने कहा कि सरयू तट पर दिन भर पर्यटन का माहौल रहा। यह अयोध्या के उत्कर्ष का संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed