फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crop

31 धान क्रय केंद्र खुले, लेकिन पहले दिन नहीं हो सकी बोहनी

Thu, 15 Oct 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
crop
अयोध्या। धान खरीद के लिए गुरुवार को जिले में 31 क्रय केंद्र खुल गए। क्रय अधिकारी की नियुक्ति न होने से छह केंद्र नहीं खुल सके। पहले दिन क्रय केंद्रों पर कोई खरीद नहीं हुई है। कारण ये है कि अभी किसानों का धान कटकर घरों तक नहीं पहुंच चुका है।
विज्ञापन

जिले में गुरुवार से 37 क्रय केंद्रों पर धान खरीद होनी थी। इसके लिए पूरी तैयारी के साथ क्रय केंद्रों को खोलने के निर्देश दिए गए थे। गुरुवार सुबह 31 धान क्रय केंद्र खुल गए लेकिन प्रभारी की नियुक्ति न होने से छह क्रय केंद्र नहीं खुल सके।
विज्ञापन

जिले में क्रय केंद्रों के खुलने की स्थिति का जायजा लेने के लिए सभी तहसीलों के एसडीएम व क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों ने निरीक्षण किया। दूसरी ओर जिला विपणन अधिकारी ने भी तारुन व यादव नगर व एसडीएम सदर ने मंडी के क्रय केंद्र का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि जिले में किसी भी केंद्र पर कोई खरीद नहीं हो सकी है। जिला विपणन अधिकारी अजित कुमार सिंह ने बताया है कि 31 क्रय केंद्र खुल गए हैं, 6 अन्य पर प्रभारियों की तैनाती कर उन्हें जल्द खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed