फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crimnal died in accident

पिकअप से टकराई बाइक, हिस्ट्रीशीटर की मौत

Sat, 13 Jun 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
crimnal died in accident
पिकअअयोध्या/रानीबाजार। थाना कैंट अंतर्गत अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोनिया का पुरवा गांव के निकट पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक कोतवाली नगर का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। उस पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर स्थित मोतीबाग मोहल्ले के निवासी राहुल सिंह (30) पुत्र राजेंद्र शनिवार दोपहर बाइक से मिल्कीपुर से वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोनिया के पुरवा गांव के पास अयोध्या से मिल्कीपुर जा रही पिकअप से वह बाइक समेत टकरा गया। हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कैंट विनोदबाबू मिश्र ने बताया कि मृतक युवक कोतवाली नगर की हिस्ट्रीशीटर अपराधी था। उस पर 20 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं व उसके ऊपर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जा चुकी है। बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed