फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Woman killed

डेढ़ माह पहले ब्याह कर आई युवती की हत्या

Tue, 19 Apr 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 19 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Woman killed
मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर गांव में डेढ़ माह पूर्व विवाह कर ससुराल आई युवती की दहेज की खातिर हत्या कर दी गई। मामला सोमवार का है, लेकिन पुलिस ने तहरीर व पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को पति, सास, ननद और देवर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मृतका के चाचा कमाल अनवर ने बताया कि उनके भाई मो. वसीम पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। भेलसर गांव निवासी रसीद के पुत्र मो. खालिद के साथ वसीम की पुत्री फरा बानो (22) का विवाह 5 मार्च 2016 को हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में एसयूवी (गाड़ी) की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


जबकि विवाह में भरपूर सामान दिया गया था। इसी बात को लेकर ससुराल पक्ष के लोग फरा बानो को प्रताड़ित करते थे। बीती 2 अप्रैल को ससुराली पक्ष के लोगों ने उसे मारापीटा। इसकी सूचना फरा बानो ने फोन पर अपने भाई आरिफ  को दी। इसके बाद 3 अप्रैल को दिल्ली से आए फरा बानो के परिवारीजन उसे लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बाद ही पति खालिद व ननद साजिया दोनों दिल्ली पहुंचे और अपनी गलती के लिए माफी मांगी। 11 अप्रैल को पुन: विदाई कराकर उसे भेलसर ले आए और सोमवार को उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस को आत्महत्या की सूचना दी गई, जिस पर विवाहिता का शव घर के कमरे में पंखे के कुंडे से लटकता मिला था।

पुलिस की जांच में नवविवाहिता के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। विवाहिता के गाल पर चोट का निशान, दाहिना हाथ काला पड़ जाना और गले में रस्सी का निशान यह बताता है कि विवाहिता को मारने पीटने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे से लटका दिया गया।


मृतका के चाचा कमाल अनवर ने फरा के पति खालिद, सास साजिदा बानो, ननद साजिया और देवर आलम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, हत्या व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed