फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   woman tried to snatch the chain in Tempo

टैंपो में महिला ने की चेन छीनने की कोशिश

Sun, 28 Feb 2016 11:17 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
woman tried to snatch the chain in Tempo
नगर के नाका क्षेत्र में टैंपो सवार एक महिला के गले से दूसरी महिला ने सोने की चेन छीनने का प्रयास किया गया। घटना की भनक लगते ही पीड़िता के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी महिला को उसकी बच्ची समेत पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


क्षेत्र में गांधीनगर नाका निवासी शोभा देवी पत्नी अंजनी कुमार शर्मा के मुताबिक वह डॉक्टर से परामर्श के लिए लखनऊ गई थी। लौटकर पति अंजनी कुमार शर्मा, पुत्री संध्या व दामाद राम कुमार के साथ रिकाबगंज चौराहे से एक टैंपो से नाका पहुंची। उनके साथ टेम्पो में एक महिला अपने चार वर्षीय बच्चे के साथ सवार थी।
विज्ञापन


नाका पर टेम्पो से उतरने के दौरान उस महिला ने शोभा के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की। भनक लगते ही शोभा ने उसको धक्का देने के साथ शोर मचा दिया। परिवारीजनों के साथ अन्य लोगों ने टेम्पो सवार महिला को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में उस महिला ने अपना नाम पूनम निवासी गया, बिहार हाल पता दिल्ली बताया है। उसका पति यातराम दिल्ली में मजदूरी करता है। वह स्नान-दान व पूजन के लिए अयोध्या आई थी। नगर कोतवाल एचएन मिश्र के मुताबिक आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed