रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर गांव में डेढ़ माह पूर्व विवाह कर ससुराल आई युवती की दहेज की खातिर हत्या कर दी गई। मामला सोमवार का है, लेकिन पुलिस ने तहरीर व पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को पति, सास, ननद और देवर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
मृतका के चाचा कमाल अनवर ने बताया कि उनके भाई मो. वसीम पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। भेलसर गांव निवासी रसीद के पुत्र मो. खालिद के साथ वसीम की पुत्री फरा बानो (22) का विवाह 5 मार्च 2016 को हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में एसयूवी (गाड़ी) की मांग कर रहे थे।
जबकि विवाह में भरपूर सामान दिया गया था। इसी बात को लेकर ससुराल पक्ष के लोग फरा बानो को प्रताड़ित करते थे। बीती 2 अप्रैल को ससुराली पक्ष के लोगों ने उसे मारापीटा। इसकी सूचना फरा बानो ने फोन पर अपने भाई आरिफ को दी। इसके बाद 3 अप्रैल को दिल्ली से आए फरा बानो के परिवारीजन उसे लेकर चले गए।
दो दिन बाद ही पति खालिद व ननद साजिया दोनों दिल्ली पहुंचे और अपनी गलती के लिए माफी मांगी। 11 अप्रैल को पुन: विदाई कराकर उसे भेलसर ले आए और सोमवार को उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस को आत्महत्या की सूचना दी गई, जिस पर विवाहिता का शव घर के कमरे में पंखे के कुंडे से लटकता मिला था।
पुलिस की जांच में नवविवाहिता के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। विवाहिता के गाल पर चोट का निशान, दाहिना हाथ काला पड़ जाना और गले में रस्सी का निशान यह बताता है कि विवाहिता को मारने पीटने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे से लटका दिया गया।
मृतका के चाचा कमाल अनवर ने फरा के पति खालिद, सास साजिदा बानो, ननद साजिया और देवर आलम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, हत्या व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।