फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Uncontrollable truck rammed into three shops at night

जब रात को तीन दुकानों में घुसा बेकाबू ट्रक

Tue, 01 Nov 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 01 Nov 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
 Uncontrollable truck rammed into three shops at night
क्षतिग्रस्त दुकाना को दुरुस्त करते दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला
फैजाबाद-लखनऊ नेशनल हाईवे पर सोमवार रात एक अनियंत्रित ट्रक ने हाईवे से सटी मकसूमगंज बाजार में तीन दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक दुकान के बाहर सो रहा दुकानदार बाल-बाल बच गया। सभी का कहना कि अगर दिन का समय होता तो न जाने कितनों को यह ट्रक रौंद देता।
विज्ञापन


लखनऊ से फैजाबाद की ओर जा रहा एक ट्रक रात करीब दो बजे अचानक हाईवे से सटी मकसूमगंज बाजार की ओर मुड़ गया और एक के बाद एक, तीन दुकानों को तोड़ता हुआ रुक गया। इसमें जयंत वेल्डिंग वर्कर्स, राजित राम हार्डवेयर और सतीश किराना स्टोर की दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन


सड़क किनारे लग कदंब का पेड़ भी ट्रक की चपेट में आकर रौंद गया। जिस दौरान घटना हुई उस समय वेल्डिंग वर्कर्स का मालिक जयंत विश्वकर्मा दुकान के बाहर ही सोया हुआ था। उसने बताया कि भगवान ने मौत में मुंह में जाने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक उसकी खाट को छूता हुआ दुकानों में जा घुसा था। सूचना पर रौनाही पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed