{"_id":"5a09d1a14f1c1bce408b66fc","slug":"two-young-people-arrested-in-army-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती में जाली दस्तावेजों के साथ दो युवक दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना भर्ती में जाली दस्तावेजों के साथ दो युवक दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवकों को सेना भर्ती दौड़ में अन्य अभ्यर्थियों की मदद करने पर गिरफ्तार किया गया है। इनके पास जाली दस्तावेज मिले। दोनों युवक रायबरेली के रहने वाले हैं। इस मामले में थाना कैंट पुलिस जांच कर रही है।
सेना भर्ती के डायरेक्टर वीटीके राजू ने बताया कि सोमवार सुबह रायबरेली जनपद के अभ्यर्थियों की दौड़ थी। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पाया गया कि रायबरेली के गांव बेला बहेला का युवक वीकेश चौधरी दो युवक संदीप व विवेक की दौड़ में मदद करने का प्रयास कर रहा था।
रायबरेली के नया पुरवा का रहने वाला कैलाश कुमार गांव के पांच युवकों को पुश कर दौड़ में जिताने का प्रयास कर रहा था। इस आधार पर सेना ने वीकेश व कैलाश से पूछताछ की। उनके दस्तावेज जांचे तो आधार कार्ड व अन्य कागजात जाली पाए गए।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दौड़ में संदीप व विवेक पास हो गए थे, जिन्हें बाद में फेल कर दिया गया। कैलाश की मदद पाने वाले सभी पांचों युवक दौड़ में खुद ही फेल हो गए थे। कर्नल राजू ने बताया कि सेना भर्ती में किसी की मदद करना व लेना अपराध है, ऐसे किसी भी अभ्यर्थी को पास नहीं किया जाएगा।
छह हजार में सिर्फ 470 युवा ही दौड़ में हुए पास
फैजाबाद। सेना भर्ती के 8वें दिन रायबरेली जनपद के करीब छह हजार युवाओं ने दौड़ लगाई। इसमें सिर्फ 470 युवा ही पास हुए। मंगलवार को रायबरेली के शेष व अमेठी जनपद के 9 हजार 2 सौ 67 युवा दमखम दिखाएंगे। सेना भर्ती बोर्ड अमेठी के डायरेक्टर कर्नल वीटीके राजू ने बताया कि भर्ती संबंधित प्रक्रिया कैंट एरिया के लाल कुर्ती स्थित फुटबॉल ग्राउंड में चल रही है।