फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   two young man killed in road accident

पिकअप की टक्कर से दो युवकों की मौत

Thu, 10 Dec 2015 11:17 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
रुदौली में अख्तियारपुर-जहांगीराबाद मार्ग पर बुधवार रात घर लौट रहे साइकिल सवार दो युवकों को पिकअप वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


उधर, हादसे के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से भाग गया। मामले में रुदौली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जहांगीराबाद निवासी मो. सोफियान (24) पुत्र महबूब आलम अपने साथी फैजान (22) पुत्र मो. इमरान के साथ बुधवार रात साइकिल से बाजार गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात बाजार से घर लौटते वक्त गांव के पास ही पीछे से आ रहे पिकअप वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार दोनों युवक ईंटों के ढेर पर जा गिरे। खून से लथपथ सोफियान की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने फैजान को सीएचसी रुदौली पहुंचाया। वहां मौजूद डॉ. अंजू जायसवाल ने फैजान को मृत घोषित कर दिया। उधर, पिकअप वाहन चालक मौके से भाग गया।


कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हादसे का शिकार दोनों युवक रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मृतक सोफियान के पिता महबूब आलम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed