{"_id":"01157e99a9d4c6407655ccd6282b1490","slug":"two-arrested-for-selling-fake-ids-sim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईडी पर सिम बेचने वाले दो धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी आईडी पर सिम बेचने वाले दो धरे
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी सिटी आरएस गौतम ने गुरुवार को बताया कि नौ दिसंबर को अंगूरीबाग निवासी पुस्तक व्यापारी रमेश चंद्र अग्रवाल को फोन पर धमकी देकर रंगदारी मांगी गई थी। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि जिस नंबर से धमकी दी गई थी वो सिमकार्ड बीकापुर के चांदपुर जलालपुर माफी निवासी निवासी सुधाकर सिंह के नाम से खरीदा गया था। सुधाकर की आईडी से फर्जीवाड़ा करके सिमकार्ड खरीदा गया था।
मामले में छानबीन करके पुलिस ने हैदरगंज में शंकर पीसीओ संचालित करने वाले निपुण साहू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके घर से दर्जनों सिमकार्ड, 548 फोटो व 626 कूटरचित आईडी आदि बरामद किया। वहीं, कूटरचित आईडी के आधार पर सिम का एक्टीवेशन करने वाले बालाजी टेलीकॉम के अंकित रस्तोगी निवासी चौक बजाजा को भी गिरफ्तार किया गया है।
निपुण ने पूछताछ में बताया कि वह पांच-पांच रुपये में फर्जी आईडी बीकापुर निवासी
सुनील, मसौधा निवासी भरत, उसरु निवासी अमन व लालबाग निवासी धर्मेंद्र से प्राप्त करता है और कैफ फॉर्म भरकर सिमों का एक्टीवेशन कराकर बेचता है।
पुस्तक व्यवसायी को धमकी में प्रयुक्त सिम भी उसने ही फर्जी आईडी पर एक्टीवेट कराया था। हालांकि सिम किसे बेचा? इसकी वह जानकारी नहीं दे सका। उसका कहना है कि कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीम हैदर के ज्यादा से ज्यादा सिम की बिक्री के निर्देश पर वो ये काम करता है। एसपी सिटी ने बताया कि गिरोह में शामिल अजीम हैदर समेत पांच की तलाश की जा रही है।