{"_id":"9a5d62bb6e0e7745ebe18430284b45c1","slug":"three-cases-of-fraud-including-mahant-gyandas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत ज्ञानदास समेत तीन पर धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महंत ज्ञानदास समेत तीन पर धोखाधड़ी का केस
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर थाना रामजन्मभूमि पुलिस ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत ज्ञानदास समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी व दुर्व्यवहार की रिपोर्ट दर्ज की है।
अयोध्या के रायगंज निवासी महेंद्र त्रिपाठी ने एसीजेएम द्वितीय रश्मि सिंह की अदालत में प्रार्थनापत्र देकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत ज्ञानदास, हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत रमेश दास निवासी खपरैल जमात झुंडी पट्टी उज्जैनिया हनुमानगढ़ी व ठेकेदार सुरेंद्र दास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी।
आरोप था कि ये तीनों यलो जोन स्थित श्री हनुमत् संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड संचालित करा रहे हैं। जहां बाइक खड़ी करने पर उन्हें 20 रुपये की रसीद दी गई और 50 रुपये मांगे गए।
50 रुपये न देने पर उनसे दुर्व्यवहार किया गया। कोर्ट ने थाना रामजन्मभूमि को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया। गुरुवार को एसएसपी के पीआरओ ने बताया कि थाना रामजन्मभूमि पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।