फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three arrested in extortion, including village head's son

अवैध वसूली में प्रधान पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 27 Oct 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 27 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three arrested in extortion, including village head's son
- फोटो : Desk
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले रसोई गैस सिलेंडर के नाम पर धन वसूली और गैस एजेंसी वर्कर के साथ मारपीट करने के आरोप में इनायतनगर थाना पुलिस ने ग्राम प्रधान पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मामला हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी के ग्राम पाराताजपुर का है। पुलिस के मुताबिक मामले में चार नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पाराताजपुर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले गैस सिलेंडर दिलाने के नाम पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से एक हजार छह सौ रुपये की वसूली ग्रामीणों से की थी। जिसका खुलासा तब हुआ जब गांव में अमानीगंज गैस सर्विस नामक गैस एजेंसी के वर्कर सिलेंडर वितरण के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


आरोप है कि एजेंसी वर्कर से ग्राम प्रधान के पुत्र व कुछ अन्य लोग अनधिकृत रूप से लोगों को सिलेंडर वितरण का दबाव बनाने लगे। यह भी आरोप है कि चिह्नित लोगों को सिलेंडर वितरित न करने पर एजेंसी वर्कर के साथ बुधवार को मारपीट भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं आरोपों के तहत ग्राम घुरेहटा निवासी एजेंसी वर्कर गिरीश पांडेय ने ग्राम प्रधान पुत्र शिव कुमार, कृष्ण कुमार, अरविन्द व उनके सहयोगी सुभाष के साथ चार अज्ञात के खिलाफ  धोखाधड़ी, मारपीट व जानमाल की धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।


इस बारे में ग्राम प्रधान शिवकुमारी ने बताया कि गैस एजेंसी वर्कर ने ही ग्रामीणों से अवैध वसूली की थी, जिसके लिए जब वर्कर को बैठा लिया गया तो उसने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक षडयंत्र के तहत यह कार्रवाई की है। क्योंकि पिछले दिनों चौकी इंचार्ज के साथ मारपीट में हमारे पूरे परिवार को मुल्जिम बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed